MP में बड़ा हादसा 16 की मौत मध्य प्रदेश के धार में करीब 50 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से टकराया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई 13 घायल हैं। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं। आज सभी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।एक्सीडेंट इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जियो पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक पिकअप की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटा रही होगी। दिल्ली के गृहमंत्री और गोवा के कैबिनेट मंत्री महाकाल पहुंचे श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह दो अलग-अलग राज्यों के मंत्री दर्शन के लिए पहुंचे। गोवा सरकार के कैबिनेट मंत्री सुभाष उत्तम फल देसाई भस्म आरती में और दद्योदक आरती में शामिल होने के लिए दिल्ली सरकार के गृहमंत्री आशीष सूद महाकाल मंदिर पहुंचे। 9 दिन में 5 मौतें प्रबंधन बोला- फेफड़ों में संक्रमण कान्हा टाइगर रिजर्व के सरही रेंज से रेस्क्यू कर मुक्की क्वारनटाइन सेंटर लाई गई बाघिन ‘अमाही’ (टी-141) और उसके चौथे शावक ने बुधवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले उसके 3 शावकों की मौत हो चुकी है। 9 दिन में 5 मौतों से कान्हा प्रबंधन में हड़कंप है। आगे बाराती पीछे बैंड- बाजा बीच में कूलर देवास में भीषण गर्मी के बीच एक अनोखी बारात चर्चा में है जहां बाराती अपने साथ “चलित कूलर” लेकर निकले. बैंड-बाजे और डीजे के साथ कूलर का यह जुगाड़ लोगों को हैरान कर रहा है. गर्मी से राहत पाने का यह देसी तरीका अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तेज आंधी से डीजे का स्ट्रक्चर गिरा 30 घायल श्योपुर में राधिका विलास मैरिज गार्डन में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी के कारण डीजे का भारी-भरकम लोहे का स्ट्रक्चर मेहमानों पर गिर गया जिससे लगभग 30 लोग घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। घटना रघुनाथपुर निवासी उद्धव प्रसाद गर्ग के बेटे की शादी में हुई।