देहरादून में बीजेपी ने गांधी पार्क से घंटाघर तक महिला आक्रोश मशाल यात्रा निकाली जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री रेखा आर्या समेत हजारों महिलाएं शामिल हुईं। महिला आरक्षण के समर्थन में आयोजित इस रैली में नारी शक्ति की बड़ी भागीदारी देखने को मिली मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में बराबरी का हक मिलना जरूरी है और यह आंदोलन उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। मुख्यमंत्री ने भी महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए इसे देश की आधी आबादी से जुड़ा अहम मुद्दा बताया। रैली के माध्यम से महिलाओं ने अपने अधिकारों को लेकर एकजुटता और जागरूकता का बड़ा संदेश दिया गया l उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की वजह से तापमान में कमी दर्ज की गई है जिसकी वजह से लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सी. एस. तोमर ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चलीं जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। खासकर पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि बारिश के चलते भूस्खलन और मार्ग बाधित होने की आशंका बनी रहती है। फिलहाल तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 16 सितंबर 2025 को आई आपदा के बाद मसूरी देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के निकट पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे मसूरी का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया था इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों के बाद यहां पर एक वैली ब्रिज का निर्माण किया गया था से यातायात सुचारू हो पाया लेकिन यहां पर जाम की समस्या से पर्यटक स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसे देखते हुए यहां पर एक और वैली ब्रिज का निर्माण किया गया ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिल सके अब जबकि पर्यटन सीजन शुरू हो गया है और पर्यटक आसानी से मसूरी पहुंच पा रहे हैं इसी को लेकर आज मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया गया जिनके अथक प्रयासों से एक और वैली ब्रिज का निर्माण हो पाया है महिला आरक्षण के समर्थन में बीजेपी ने निकाली मशाल यात्रा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेहुवाला क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्राधिकरण ने सख्ती दिखाते हुए यह कदम उठाया जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण की टीम को जांच के दौरान मेहुवाला माफी निकट ईंट भट्टा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की जानकारी मिली कि श्रीराम इन्क्लेव” में करीब 10 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृति प्लॉटिंग की जा रही थी। मामले की पुष्टि होने पर प्राधिकरण ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। बता दे कि एमडीडीए ने अवैध प्लॉटिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सैक्टर वाइज टीमों का गठन किया है। ये टीमें नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई कर रही हैं। प्राधिकरण का मानना है कि इस व्यवस्था से अवैध कॉलोनियों पर समय रहते रोक लगाई जा सकेगी और शहर का विकास योजनाबद्ध तरीके से होगा। लालकुआं क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा वन रेंज में जंगली हाथी के हमले से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाह पठानी खत्ता इलाके में दो लोग मौजूद थे तभी अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। हमले में हाथी ने दोनों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों को जंगल के आसपास अकेले न जाने की सलाह दी है। वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए उसे महिला विरोधी करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस और उसके सहयोगी दल नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मार्ग में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं उससे उनकी असलियत जनता के सामने आ गई है। मुख्यमंत्री धामी ने सदन और बाहर कांग्रेस के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा: कांग्रेस ने 60 वर्षों तक देश पर राज किया लेकिन कभी महिलाओं के लिए ठोस नीति नहीं बनाई। उनकी नीतियों में केवल उनके अपने परिवार की महिलाएं थीं सामान्य परिवार की बेटियों के लिए कोई स्थान नहीं था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से लेकर उज्ज्वला योजना तक हर कदम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उठाया गया है।