Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
29-Apr-2026

उमा बोलीं-आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता भोपाल के जम्बूरी मैदान में पूर्व सीएम उमा भारती ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मंगलवार को राजा हिरदे शाह लोधी की शौर्य यात्रा में कहा- देश में सामाजिक बराबरी के लिए आरक्षण जरूरी है। उमा भारती ने कहा कि जब तक राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और चीफ जस्टिस के परिवार के लोग एक साथ सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ेंगे तब तक आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता। 53 हजार करोड़ की योजनाएं जारी रखने का फैसला मोहन कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को मध्य प्रदेश आतंकवादी एवं उच्छेदक गतिविधियां और संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक 2010 को वापस लेने का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही बैठक में खरीफ 2020 में खरीदी गई धान की मिलिंग से शेष बची 7.73 लाख मीट्रिक टन धान के ई-ऑक्शन के निराकरण पर चर्चा कर स्वीकृति दी गई। साथ ही भारतीय वन सेवा के अंतर्गत प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के एक पद के सृजन को मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने कुल 53 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं को 2031 तक जारी रखने को मंजूरी दी है। OBC आरक्षण पर अब 13 14 15 मई को सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण पर फैसले की उम्मीद लगाए पक्षों को बड़ा झटका लगा है। आरक्षण पर फाइनल सुनवाई फिलहाल टाल दी गई है। साथ ही फाइनल हियरिंग के लिए नई तारीखों का भी ऐलान किया गया है। मामले पर अब 13 14 और 15 मई से हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।सुप्रीम कोर्ट की याचिकाओं का रिकॉर्ड पेश नहीं होने के कारण यह सुनवाई टल गई। 150 साल बाद MP बना जंगली भैंसों का घर बालाघाट के कान्हा क्षेत्र स्थित सुपखार रेंज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को चार जंगली भैंसों को बाड़े में छोड़ा। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव 9:15 बजे सुपखार पहुंचे थे।दरअसल मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गढ़ी के टोपला पहुंचे थे। वहां से उनका काफिला सड़क मार्ग से बेड़ा स्थल पहुंचा जहां उन्होंने औपचारिक रूप से इस पुनर्स्थापन योजना का शुभारंभ किया। ओरछा में होगी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत जिला प्रशिक्षण वर्गों की कार्य योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने घोषणा की कि मई महीने में ओरछा में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी।यह बैठक खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली कार्यसमिति होगी जिससे संगठनात्मक दृष्टि से इसे अहम माना जा रहा है। उमा-कल्याण सिंह को भारत रत्न दिया जाए अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वाले पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी फिर चर्चा में हैं। प्रीतम लोधी ने एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। लोधी ने कहा कि तिरंगे के संघर्ष के लिए उमा भारती ने कुर्सी छोड़ दी। ये केवल लोधी कर सकता है दूसरा कोई नहीं। दूसरे नेता कल्याण सिंह जिन्होंने राम मंदिर के लिए कुर्सी त्यागी थी ऐसे नेता समाज में हुए हैं तो आवाज में आवाज मिलाकर देश की आवाज बना दो। हमारी उमा भारती और कल्याण सिंह को भारत रत्न दिला दो। सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिली इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम मेघालय के शिलॉन्ग जेल में बंद है। वहीं की कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। दिन में खजुराहो रात में सतना सबसे गर्म एक तरफ जहां पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है वहीं दूसरी तरफ आंधी और बारिश का दौर भी जारी है। 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली जिससे कहीं राहत मिली तो कहीं आंधी-तूफान ने तबाही मचाई।मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटों के दौरान शिवपुरी टीकमगढ़ छतरपुर दमोह सागर पन्ना कटनी जबलपुर मंडला बालाघाट सिवनी और सतना में बारिश दर्ज की गई।