पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रोजेक्ट को लेकर की चर्चा तब आई सरकार को याद-नकुलनाथ टैंकर वितरण रक्तदान और जनसेवा कार्यक्रमों के साथ मनाया गया सांसद का जन्मदिन कलेक्टर–एसपी ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण “एक व्यक्ति-एक दुकान” नियम से बाजार में आएगा अनुशासन अतिक्रमण पर कड़ा रुख सरकार की योजनाएं लाभ के लिए नहीं प्रचार का हिस्सा बनकर रह गई: नकुलनाथ पूर्व सांसद नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को छिंदवाड़ा पहुंचे जहां इमलीखेड़ा हवाई पट्टी मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि केंद्र में 11 साल और राज्य में 21 साल से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा छिंदवाड़ा में विकास के ठोस काम नहीं बता सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चौसरा में अडानी न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा किए जाने के बाद ही भाजपा सक्रिय हुई जबकि पहले उन्हें इसकी याद नहीं थी।नकुलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा का वास्तविक विकास केवल कमलनाथ और कांग्रेस की देन हैकिसानों के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के वादे पूरे नहीं हो रहे हैं। मक्का का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं जिससे किसान परेशान हैं। सांसद बंटी विवेक साहू का जन्मदिन जिलेभर में सेवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पत्र भेजकर शुभकामनाएं दीं वहीं गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय व राज्य मंत्रियों ने मोबाइल के माध्यम से बधाई दी।सांसद ने दिन की शुरुआत प्रियदर्शनी कॉलोनी स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से आशीर्वाद लेकर की और उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा। इस दौरान उन्होंने तत्काल 3 कूलर उपलब्ध कराने और अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। सेवा कार्यों के तहत सांसद श्री साहू ने 50 पंचायतों को 50 पानी के टैंकर और 100 आंगनवाड़ियों को पंखे वितरित किए गए। वहीं विशाल रक्तदान शिविर में स्वयं सांसद ने रक्तदान कर शुरुआत की जिसमें 109 लोगों ने भाग लिया दिनभर सांसद कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा जहां विभिन्न जनप्रतिनिधि सामाजिक संगठन अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत कुलबेहरा नदी में दो नाबालिगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची ओर दोनों शवों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया जहां शवो का पोस्टमार्टम किया गया। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराने बताए जा रहे हैंपुलिस के अनुसार घटनास्थल से मछली पकड़ने की डंडी मिलने पर आशंका जताई जा रही है कि दोनों नाबालिग मछली पकड़ने गए थे और किसी हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में संपर्क किया गया है लेकिन गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शवों को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय एवं एनटीए द्वारा नियुक्त सिटी कोऑर्डिनेटर हरि प्रसाद धारकर के साथ आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश केंद्राध्यक्षों को दिए।नीट परीक्षा 3 मई (रविवार) को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक छिंदवाड़ा जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी जिसमें कुल 4143 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी लगाई है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या कामचलाऊ रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और परीक्षार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश ने मंगलवार को शहर की यातायात एवं बाजार व्यवस्था को सुधारने के लिए साप्ताहिक बाजार क्षेत्र सहित प्रमुख मार्गों का पैदल निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने “एक व्यक्ति-एक दुकान” नियम लागू करने के निर्देश दिए जिससे बाजार में भीड़भाड़ और अव्यवस्था पर नियंत्रण हो सके। साथ ही अतिक्रमण हटाने साफ-सफाई पार्किंग व्यवस्था और सुगम यातायात पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। छिंदवाड़ा के ग्राम धौलपुर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद नकुलनाथ शामिल हुए जहां उनका कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विधायक कमलनाथ की निधि से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए नकुलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी योजनाएं आम जनता के लाभ के बजाय केवल प्रचार का माध्यम बन गई हैं। उन्होंने लाड़ली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि वादों के विपरीत लाभ सीमित किया जा रहा है। समयबद्ध निराकरण पर जोर अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के आदेश पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई जिसमें विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में शिक्षा पेंशन जल आपूर्ति सीएम हेल्पलाइन और अवैध उत्खनन सहित विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पात्र विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता नल-जल योजनाओं में नियमित जलापूर्ति तथा उज्ज्वला योजना के लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान और अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। दुर्घटना पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार जिले के ग्राम कोंधरा निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा एक सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल होकर इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। 22 जनवरी को रैली के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनके पैर की हड्डी टूट गई जिस पर वर्तमान में इलिजारोव रिंग फिक्सटर लगा हुआ है।पीड़ित ने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसका पैर कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक और चालक ने इलाज का खर्च उठाने का वादा किया था लेकिन बाद में मुकर गए। शिवकुमार नेकलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से आर्थिक सहायता और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग है साइकिल पाकर खिले चेहरे मेधावी छात्र हुए सम्मानित पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोहनाखैरी में मंगलवार को साइकिल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6वीं और 9वीं के 72 छात्रों को साइकिलें वितरित की गईं वहीं मेरिट में आए विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कराते बेल्ट परीक्षा में 10 बच्चों को मिला यलो बेल्ट सम्मान छिन्दवाड़ा के.डी. पब्लिक स्कूल में एक माह तक चले कराते एवं स्केटिंग प्रशिक्षण के बाद बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को यलो बेल्ट प्रदान किया गया। परीक्षा इंटरनेशनल कराते खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक रविंद्र जायसवाल द्वारा ली गईइस अवसर पर कराते प्रमुख राजेंद्र सिंह तोमर स्कूल डायरेक्टर राकेश शर्मा प्राचार्य रश्मि शर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई दी। वीर मेमोरियल फाउंडेशन का एक दिवसीय योग शिविर संपन्न पीजी कॉलेज परिसर में वीर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।शिविर में जल नेति सूत्र नेति रबर नेति नेत्र तर्पण और दंड धौती जैसी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।फाउंडर रविकांत अहिरवार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य गर्मी में शरीर और मन को संतुलित रखना है।विशेषज्ञों ने योग को बीमारियों से बचाव और मानसिक शांति का प्रभावी माध्यम बताया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पेंढोनी में रात्रि चौपाल आयोजित पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्राम पेंढोनी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में किसानों को सूक्ष्म सिंचाई तकनीकें जैसे ड्रिप स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर के उपयोग की जानकारी दी गई जिससे कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। साथ ही वर्षा पूर्व पौधरोपण पौध चयन एवं जल संरक्षण की वैज्ञानिक विधियों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।