Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
30-Apr-2026

76 साल के नाना पाटेकर ट्राइसेप डिप्स करते दिखे 76 साल के एक्टर नाना पाटेकर का जिम में ट्राइसेप डिप्स करते वीडियो सामने आया है जिसे फोटोग्राफर-प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया।अतुल कासबेकर द्वारा पोस्ट की गई रील में नाना पाटेकर हल्के भूरे शॉर्ट्स और सफेद बनियान में नजर आते हैं। गले में गमछा डाले वे बिना किसी कठिनाई के ट्राइसेप डिप्स करते हैं और अंत में मुस्कुराते हैं। अतुल ने दावा किया कि नाना ने कुल 15 डिप्स किए हालांकि रिकॉर्डिंग थोड़ी देर से शुरू हुई थी। बीच सड़क पर नीतू कपूर और रणबीर ने किया डांस एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर बुधवार को पैपराजी के सामने साथ डांस स्टेप्स करते नजर आए। यह वीडियो तब का है जब मुंबई में दोनों एक साथ स्पॉट हुए और पैपराजी को पोज दिए और डांस स्टेप्स भी करते दिखे। नीतू ने बेटे को गले लगाया और उनके गाल पर प्यार से किस किया। यश की टॉक्सिक की रिलीज दूसरी बार टली यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई। अब फिल्म 4 जून को नहीं रिलीज होगी और अभी नई डेट घोषित नहीं की गई है। वायरल वीडियो के बाद राहुल रॉय की इमोशनल पोस्ट फिल्म ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय ने हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर के साथ वायरल हुए वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी। एक्टर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखामैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता के साथ करता हूं। मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पेमेंट करना है और ये आज के नहीं हैं ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था उससे पहले के। अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है।उन्होंने आगे यह भी लिखाअगर आप सच में इतने चिंतित हैं तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके ताकि मैं इन मामलों का पेमेंट कर सकूं।