Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Apr-2026

जहर सेवन से महिला की मौत परिजनों ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप तेज रफ्तार ट्रक बना काल युवक की मौके पर मौत किसानों की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सौंपा ज्ञापन कलेक्टर ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया मुलतानी गांव में 26 वर्षीय महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसकी उपचार के दौरान गुरुवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई।महिला की मौत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और पति पर लंबे समय से मारपीट व प्रताड़ना के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी पुलिस में शिकायत की गई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।बताया जा रहा है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जहां तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया वहीं कंटेनर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। छिंदवाड़ा में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राजीव भवन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर राज्यपाल व राष्ट्रपति के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में किसानों को प्राथमिकता से डीजल-पेट्रोल उपलब्ध कराने सोसायटियों में नकद खाद देने पर लगी रोक हटाने गेहूं की खरीदी कम से कम 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल करने और कृषि ऋण जमा करने की अवधि बढ़ाने की प्रमुख मांगें रखी गईं।कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में नामांतरण बंटवारा और सीमांकन जैसे प्रकरणों को समयसीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई और नियमित निगरानी के आदेश भी दिए।भू-अर्जन मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा गया।बैठक में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने और साप्ताहिक समीक्षा पर भी जोर दिया गया। जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार ने आज जिला पंचायत सभा कक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी परियोजना अधिकारी और जनपद सीईओ मौजूद रहे। जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार ने बैठक में कम प्रगति वाले जनपद सीईओ को फटकार लगाई और उन्हें समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए छिंदवाड़ा में गुरुवार को यातायात पुलिस ने विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। अभियान के दौरान बस ऑटो सहित अन्य वाहनों की सघन जांच की गई।हेलमेट सीट बेल्ट दस्तावेज और नंबर प्लेट की जांच में कई उल्लंघन सामने आए।बिना हेलमेट सीट बेल्ट न लगाने और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की गई।कुल 128 वाहनों पर चालान करते हुए 62900 रुपये जुर्माना वसूला गया। छिन्दवाड़ा के जुन्नारदेव में हुए दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनकी थाने में पेशी के दौरान नया विवाद सामने आया है।हिन्दूवादी संगठन ने आरोप लगया की गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नगर अध्यक्ष ने आरोपियों को थाने में कई सुविधाएं उपलब्ध कराईं।इस पर हिंदूवादी संगठन ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे न्याय प्रक्रिया में हस्तक्षेप बताया है।संगठन ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के साथ-साथ मदद करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। छिंदवाड़ा नगर निगम में स्वच्छता स्वाभिमान अभियान के तहत सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया।कार्यक्रम में कर्मचारियों को कार्य के दौरान सावधानियों और PPE किट के उपयोग की जानकारी दी गई।इस दौरान डॉक्टरों द्वारा सभी सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।महापौर व आयुक्त ने सफाई मित्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए ऐसे प्रशिक्षण को जरूरी बताया। छिंदवाड़ा में खिरका मोहल्ला स्थित पानी टंकी से जुड़े पांच वार्डों में पिछले तीन दिनों से जल सप्लाई बाधित है जिससे हजारों परिवार गर्मी में परेशान हैं।बताया जा रहा है कि टंकी को पूरा नहीं भरा जा रहा वहीं नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार बहाने बनाए जा रहे हैं।वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद राहुल मालवीय ने निरीक्षण के दौरान टंकी को जर्जर हालत में पाया साथ ही पानी जांच उपकरण भी लंबे समय से खराब है।पार्षद राहुल मालवी ने निगम आयुक्त पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की है महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर जिला माली समाज छिंदवाड़ा द्वारा 11 अप्रैल गुरुवार को भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी समाज की बैठक में दी गई।रैली का शुभारंभ सुबह 10 बजे गढ़ कालिका मंदिर कालीपाठा से होगा जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फुले भवन नोनिया करबल में समाप्त होगी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने इमली खेड़ा चौराहे पर कार्रवाई करते हुए ठेले और दुकानें हटाईं।कार्रवाई के दौरान सामान जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया।टीम ने फल-फ्रूट विक्रेताओं को तय स्थानों पर ही व्यापार करने के निर्देश दिए।वहीं प्रमुख बाजारों में व्यापारियों को नियमों के पालन की सख्त समझाइश दी गई।