Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
09-Apr-2026

जबलपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में खितौला थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पान उमरिया रोड पर घेराबंदी कर एक डीजल-पेट्रोल टैंकर को रोका। तलाशी के दौरान टैंकर से 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस ने चालक सहित तीन आरोपियों—देवराज यादव महेंद्र कुमार पटेल और विनोद कुमार यादव—को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल नगदी और तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया। मामला NDPS Act के तहत दर्ज कर आगे की जांच जारी है। जबलपुर में NSUI के स्थापना दिवस पर महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की जिससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई। महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दुर्व्यवहार और जबरन घसीटने के आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने इसे तानाशाही बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध को दबाया जा रहा है लेकिन जनता के मुद्दों पर उनका संघर्ष जारी रहेगा। जबलपुर में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। कैंट थाना पुलिस ने सदर हिलतगंज निवासी 20 वर्षीय भावेश गिरानिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हाथ में चाकू लेकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी जो पुलिस की नजर में आ गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया और उसके पास से चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ Arms Act की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे 9 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने ऐसे कृत्यों पर सख्ती की चेतावनी दी है। जबलपुर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है जहां उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और मानवाधिकार संरक्षण सेल के विधिक सलाहकार निशांत मिश्रा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई है। शिकायत के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को उन्हें जानकारी मिली कि “adv_nishant_mishra” नाम से एक नकली अकाउंट संचालित किया जा रहा है।आरोप है कि इस फर्जी आईडी के जरिए जालसाज लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है। पीड़ित ने पुलिस से अकाउंट बंद कराने और आरोपियों के खिलाफ Cyber Crime La