Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
09-Apr-2026

कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में दिया धरना भटेरा ओवरब्रिज मुआवजा विवाद पूर्व सांसद ने दी आंदोलन की चेतावनी रेत के अवैध परिवहन मामले में कार्यवाही तीन ट्रैक्टर जब्त जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में न केवल धरना दिया बल्कि मंच के माध्यम से जमकर गरजे भी। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व बैहर विधायक संजय उइके बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे वारासिवनी विधायक विवेक पटेल सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने धरना प्रदर्शन को संबोधित किया। किसानों को गेहूं का 2700 रुपए धान का 31 सौ रुपए समर्थन मूल्य नहीं मिलने लाड़ली बहना योजना में 3000 रुपए प्रतिमाह की राशि पूरी न देने और बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताई गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। भटेरा ओवरब्रिज निर्माण को लेकर मुआवजा वितरण में भेदभाव के आरोप सामने आए हैं। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने गुरुवार को क्षेत्र का दौरा कर रहवासियों की शिकायतें सुनीं लोगों का कहना है कि वार्ड 10 और 11 में अलग-अलग दरों से मुआवजा दिया जा रहा है। साथ ही कमर्शियल जमीन का मुआवजा भी आवासीय के रूप में देने का आरोप लगाया गया है। प्रभावितों ने निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग की है। मुंजारे ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। आदिवासी गोवारी समाज के युवक कटंगी निवासी आयुष नेवारे के साथ श्रीराम सेना के पदाधिकारी सागर पंजवानी द्वारा अपने आधा दर्जन साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट कर बैंक खातों में अनाधिकृत रूप से लाखों रूपए की राशि का लेन-देन किए जाने पर मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर आदिवासी गोवारी समाज के द्वारा गुरूवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान आदिवासी गोवारी समाज के पदाधिकारी महेश सहारे ने कहा कि २९ मार्च की रात करीब ११.३० बजे आयुष नेवारे के घर में घुसकर सागर पंजवानी सहित अन्य युवकों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सागर पंजवानी के द्वारा कटंगी नगर में श्रीराम सेना के अखाड़ा बनाने के लिए ऑनलाइन चंदा जमा करने के नाम से आयुष नेवारे व अन्य युवकों के बैंक खाते खुलवाकर लाखों रूपए का लेन-देन किया गया है। इसकी शिकायत पीडि़त द्वारा कटंगी थाना में दी गई है। लेकिन पुलिस ने महज चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। लालबर्रा थाना क्षेत्र के बहेगांव के समीप स्थित बगदेही तालाब में डूबने से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मछुआरों के सहयोग से दोनों बच्चियों को बाहर निकाला लेकिन जब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है ग्राम पंचायत बहेगांव के पूर्व उपसरपंच ललित राहंगडाले ने बताया कि गुरुवार को प्रिंसी यादव 12 वर्ष प्रतिभा यादव 10 वर्ष गांव की ही एक पांच वर्षीय बच्ची जानवी यादव के साथ खेलते हुए तालाब के पास पहुंची थीं जहां गहरे गड्ढे में गिरने से यह हादसा हुआ। जानवी यादव ने गांव पहुंचकर घटना की सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। मछुआरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रेत का अवैध खनन कर परिवहन करने के मामले में जिले के तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण को कार्यवाही में लिया है लांजी थाना पुलिस ने क्षेत्र के सोनेसराड घाट से रामपायली पुलिस ने सोनझरा-खापा मार्ग से और चांगोटोला पुलिस ने मनकुंवर नदी घंघरिया घाट से रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक-एक ट्रैक्टरों को जब्त किया है।