2027 के चुनाव को लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा इन कुमाऊं के दौरे पर हैं जिसके चलते आज हल्द्वानी के कांग्रेस के स्वराज आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश प्रभारी शैलजा का जोरदार स्वागत किया गया और एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया l इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कोडियल करण मेहरा प्रीतम सिंह तमाम कांग्रेसी नेता लोग मौजूद रहे वहीं कांग्रेस में भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से भाजपा में भ्रष्टाचार महिलाओं के साथ अत्याचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर है जनता पूरी तरह से जान चुकी है और 2027 को लेकर कांग्रेस में पूरी तरह से तैयार हो रही है टोल फ्री नंबर 1064 पर की गई शिकायत के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे को ₹12000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है शिकायतकर्ता जो लकड़ी ठेकेदार हैं ने बताया था कि ग्राम गऊघाट में खरीदे गए निजी आम के पेड़ों की कटान अनुमति दिलाने के नाम पर उनसे रकम माँगी जा रही है। मामले की प्रारंभिक जाँच में आरोप सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी द्वारा मुकदमा दर्ज कर ट्रैप टीम बनाई गई 09 अप्रैल 2026 को टीम ने किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केन्द्र से बादल पाण्डे को ट्रैप कर दबोच लिया निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की और जनता से अपील की कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई हेतु हेल्पलाइन 1064 व व्हाट्सएप 9456592300 पर सूचना दें। खटीमा के अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबेदार स्वर्गीय श्री शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों के लिए 7 करोड़ 15 लाख की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा नानकमता क्षेत्र एक सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक निवास करते हैं। जिनके लिए बड़े लंबे समय से क्षेत्र में एक सीएसडी कैंटीन बनाने की आवश्यकता थी। जिसको हमारे द्वारा लंबे समय तक प्रयास करने के बाद आज सफलतापूर्वक शुरू किया गया है। आगे इसमें और भी सुविधाओं को जोड़ा जाएगा। मैं इस अवसर पर क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं देता हूं। पुलिस द्वारा लगातार आपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग भियान चलाया जरहा है। देर रात अगस्त के दौरान कोतवाली विकास नगर पुलिस द्वारावेदांश चौक के पास एक स्कार्पियां कार संख्या: यू0पी0-11- डीए-0025 को चैक किया गया तो वाहन में सवार व्यक्ति अमित थापा पुत्र पदम सिंह निवासी हाउस नं0 डी-1 मिशन कम्पाउंड थाना सदर बाजार सहारनपुर उत्तर प्रदेश के कब्जे से एक लाईसेन्सी रिवाल्वर .22 रिवाल्वर बरामद हुआ जिसका सीमा क्षेत्र जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश था किन्तु वाहन सवार अमित थापा द्वारा उक्त लाईसेंसी रिवाल्वर को बिना किसी वैध अनुमति के अपने साथ लेकर अनावश्यक रुप से अपने 6-7 अन्य साथियों के साथ घूम रहे थे। जिनसे पूछताछ करने पर वे विकासनगर आने का कोई वैध कारण नहीं बता पाये। लाइसेंसी रिवाल्वर को बिना वैध आधिकारिक अनुमति के नियमविरुद्ध तरीके से सीमा क्षेत्र से बाहर लेकर घूमने पर पुलिस द्वारा मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त करते हुए अभियुक्त अमित थापा को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। देवभूमि उत्तराखंड के पर्यटन इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ऋषिकेश के गंगा बैराज जलाशय में आज दूसरी बार 19-सीटर सी-प्लेन का ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्काई हॉप कंपनी के इस विमान ने न केवल गंगा की लहरों को छुआ बल्कि विपरीत धारा के बावजूद अपनी ताकत का लोहा मनवाया। आज का ट्रायल तकनीकी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहा। सी-प्लेन ने गंगा की मुख्य धारा और विपरीत धारा में दो बार शानदार टेक-ऑफ और लैंडिंग की। विमान ने दो बार पानी से उड़ान भरी और दो बार उतनी ही सुगमता से लैंडिंग की। नदी की विपरीत दिशा में सफल संचालन ने यह साबित कर दिया कि यह तकनीक ऋषिकेश की भौगोलिक स्थितियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और सटीक है। मौके पर पुलिस SDRF फायर ब्रिगेड और UJVNL के साथ प्रशासन की टीमें तैनात रहीं। हाल ही में जेन जी बार में हुए विवाद और उसके बाद राजपुर रोड गोली कांड जिसमें रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई थी इस घटना के बाद देर रात तक नियमों के विपरीत पब बार खुलने की शिकायतों के बीच पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सभी पब बार रेस्टोरेंट ढाबों पर दबिश देनी शुरू कर दी है जिससे नियमों की अनदेखी न हो और लो एंड ऑर्डर भी कायम रहे। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई का रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने समर्थन तो किया है लेकिन एसोसिएशन का यह भी कहना रहा कि जो उनकी खुलने की समय सीमा है उस समय तक उनको रेस्टोरेंट संचालित करने दिया जाय। क्योंकि पुलिस की अनावश्यक कार्रवाई से रेस्टोरेंट में आने वाले उनके ग्राहकों को असहज महसूस होता है जिससे रेस्टोरेंट संचालकों को रेस्टोरेंट संचालन में कठिनाई हो रही है।