Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Apr-2026

किसानों से धोखा छात्रों का भविष्य चौपट | EMS TV कांग्रेस के ​पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आज प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार पर चौतरफा हमला बोलते हुए गेहूं खरीदी को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। शर्मा ने गंभीर आरोप लगाया कि सरकार केवल 25% फसल खरीद कर बाकी 75% उपज व्यापारियों को औने-पौने दाम पर बिकवाना चाहती है। उन्होंने मांग की कि गेहूं खरीदी ₹2700 के MSP रेट पर तुरंत शुरू की जाए वरना कांग्रेस उग्र प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। ​शिक्षा और रोजगार के मोर्चे पर भी सरकार को घेरते हुए शर्मा ने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों में 64% छात्रों का फेल होना बताता है कि सिर्फ नाम बदलने से शिक्षा में सुधार नहीं आता। वहीं शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर उन्होंने तंज कसा कि सरकार अब तारीख पर तारीख का खेल खेलकर युवाओं को नौकरी से वंचित रखना चाहती है। उन्होंने CWC की आगामी बैठक का जिक्र करते हुए विश्वास जताया कि वहां महिला नेतृत्व और 33% आरक्षण को लेकर पार्टी के संविधान में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। #MPPolitics #WheatProcurement #KisanAndolan #CongressVsBJP #MSP2700 #EducationCrisis #MPNews #RozgarMudda #FarmerIssues #PoliticalUpdate