Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Mar-2026

🔴 सेंसेक्स फिर धड़ाम भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex करीब 1800 अंक यानी 2.40% टूटकर 72700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि Nifty 50 में भी 550 अंकों की गिरावट के साथ यह 22650 पर पहुंच गया है। बैंकिंग ऑटो मेटल और FMCG सेक्टर में भारी बिकवाली देखी जा रही है। इस गिरावट की मुख्य वजह Israel–Iran conflict के कारण सप्लाई चेन पर असर कच्चे तेल के दाम 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचना और वैश्विक बाजारों में कमजोरी मानी जा रही है। 🏛️ कॉरपोरेट कानूनों में बड़ा बदलाव केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman आज लोकसभा में कॉरपोरेट लॉज (संशोधन) बिल 2026 पेश करेंगी। इस बिल के जरिए Companies Act 2013 और Limited Liability Partnership Act 2008 में संशोधन किया जाएगा। इसका मकसद छोटे कारोबारियों स्टार्टअप्स और किसान उत्पादक कंपनियों के लिए नियम आसान बनाना छोटे अपराधों को डी-क्रिमिनलाइज करना और कंप्लायंस बोझ कम करना है जिससे कारोबार करना और सरल हो सके। 📉 टॉप कंपनियों की वैल्यू में गिरावट पिछले हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते देश की टॉप-10 कंपनियों में से पांच को भारी नुकसान हुआ है। इन कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 1.02 लाख करोड़ रुपए घट गया। सबसे ज्यादा नुकसान HDFC Bank को हुआ जिसकी वैल्यू में 56 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आई। हालांकि Reliance Industries और Bharti Airtel ने गिरते बाजार में भी बढ़त दर्ज की। 💱 रुपये में रिकॉर्ड गिरावट डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज 41 पैसे टूटकर 93.94 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। महंगे कच्चे तेल मजबूत डॉलर विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कमजोर शेयर बाजार ने रुपये पर दबाव बढ़ाया है। Middle East crisis का असर भी मुद्रा बाजार पर साफ दिख रहा है। 🔥 LPG से PNG की ओर शिफ्ट की सलाह पेट्रोलियम मंत्रालय ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को निर्देश दिया है कि होटल रेस्टोरेंट और कैंटीन जैसे संस्थानों को पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन प्राथमिकता से दिया जाए। साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों के दफ्तरों को भी LPG की जगह PNG अपनाने की सलाह दी गई है ताकि गैस की सप्लाई सुचारु बनी रहे और संकट के समय परेशानी न हो। 🌍 श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल महंगे Sri Lanka में कच्चे तेल के संकट के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25% तक बढ़ोतरी की गई है। अब पेट्रोल 398 रुपए और डीजल 382 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। हालात को देखते हुए राष्ट्रपति Anura Kumara Dissanayake ने देश में 4 दिन का वर्किंग वीक लागू किया है और कंपनियों को वर्क-फ्रॉम-होम अपनाने की सलाह दी है।