Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
21-Mar-2026

नवरात्र और ईद के पर्व के दौरान सुरक्षा और शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किए हैं l देहरादून पुलिस ने आगामी त्यौहारों को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए कमर कस ली है l एसएसपी देहरादून ने सर्वधर्म के संभ्रान्त व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है l एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जनपद को 3 सुपर जोन 6 जोन और 17 सेक्टरों में बांटा गया है l उन्होंने कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी सतर्क दृष्टि रखी है और भ्रामक खबरों विवादित पोस्टों आदि के माध्यम से वैमनस्यता फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी l तीर्थनगरी में हुई भारी बारिश ने कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मंडी परिसर की सड़कें वर्तमान में कीचड़ के सैलाब में तब्दील हो चुकी हैं। जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। फुटकर और थोक व्यापारियों की जान को भी खतरा हो गया है। आलम यह है कि सड़क पर जमा मोटी कीचड़ की परत के कारण यह पहचानना मुश्किल हो गया है कि सड़क कहां है। मंडी में फल और सब्जियां खरीदने पहुंच रहे फुटकर विक्रेताओं को इसी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। सूचना के अनुसार कीचड़ की वजह से कई व्यापारियों के पैर फिसल चुके हैं जिससे उन्हें मामूली चोटें भी आई हैं। आज ईद की छुट्टी होने के कारण मंडी समिति का पक्ष नही जाना जा सका। इस संबंध में मंडी समिति क्या कदम उठाएगी यह जानकारी भी जल्दी ही फ्लैश की जाएगी। कुछ दिन पहले उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा द्वारा दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में आगामी चुनाव और कार्यकारिणी गठन सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह साफ देखने को मिला जिसकी वजह से पार्टी किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले करण माहरा कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए और अब तक गणेश गोदियाल भी ऐसा नहीं कर सके हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से पलटवार करते हुए प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर गंभीर मंथन किया गया है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन जल्द ही कर लिया जाएगा। रुड़की से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जहां ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उल्लासभाईचारे और एकता के संदेश के साथ मनाया गया। नमाज के बाद गले मिलते लोगों ने जहां मोहब्बत का पैगाम दिया वहीं समाज में सौहार्द की मिसाल भी पेश की। रुड़की नगर में ईद-उल-फितर का त्योहार इस बार बेहद हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह होते ही शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। नमाज के दौरान का दृश्य भावुक कर देने वाला था जहां हर कोई देश में अमनचैन और खुशहाली की दुआ करता नजर आया। वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के चलते पूरा त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पुलिस के द्वारा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट महिपाल सिंह ने नमाज के बाद लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया देहरादून जिले में एक ओर प्रशासन और खाद्य पूर्ति विभाग गैस की बुकिंग की समस्या को काफी हद तक दूर कर चुका है तो वहीं होम डिलीवरी के माध्यम से आमजन को गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है जिससे गैस न मिलने की किल्लत पर बहुत हद तक काबू पा लिया गया है। वहीं गैस की उपलब्धता को लेकर गैस एजेंसी का भी कहना है कि प्रशासन के आदेश का पालन किया जा रहा है और शत प्रतिशत होम डिलीवरी की जा रही है और इस दौरान जो प्रशासन ने 25 दिन में गैस बुकिंग की सीमा रखी है उसी नियम से गैस की होम डिलीवरी की जा रही है। - देहरादून में जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल द्वारा शुरू की गई नंदा सुनंदा योजना (परियोजना नंदा-सुनंदा) अनाथ और वंचित लड़कियों को वित्तीय सहायता और मुफ्त उच्च शिक्षा प्रदान करती है। इस विषय पर बात करते हुए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा उत्तराखंड सरकार के द्वारा यह योजना चलाई जा रही है आज इसका 14 संस्करण था और अभी तक 136 बच्चों को इसका लाभ मिल चुका। आज फिर जिला प्रशासन के द्वारा 10 बच्चों को 2 लाख 2 हज़ार 800 रुपए का चेक प्रदान किया गया।