Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Mar-2026

जंगल में विवाद के बाद मजदूर की मौत शव के बदले पैसे मांगने का आरोप कमला नेहरू परिसर में शक्ति प्रदर्शन ओबीसी-एससी-एसटी सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब चांद के दीदार के साथ ईद का ऐलान 21 मार्च को अदा की जाएगी ईद की नमाज जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के घोंदी जंगल में काम के दौरान हुए विवाद में घायल मजदूर संदीप मरकाम की इलाज के दौरान मौत हो गई। 18 मार्च को साथी मजदूर अर्जुन टेकाम ने डंडे से सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों के अनुसार उन्होंने पहले संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए सरदार पटेल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया था जहां संदीप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज के नाम पर पैसे मांगने और शव देने में देरी का आरोप लगाया है नगर के कमला नेहरू परिसर में आयोजित ओबीसी-एससी-एसटी अधिकार एवं सम्मान सम्मेलन में भारी भीड़ उमड़ी। ओबीसी महासभा के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में सामाजिक न्याय समान अधिकार और भागीदारी को लेकर आवाज बुलंद की गई। कार्यक्रम से पहले निकाली गई वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और वीरांगना रानी अवंती बाई और डॉ बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ लोधी ने बताया कि सम्मेलन में वक्ताओं ने जातिगत जनगणना आरक्षण और अधिकारों की मांग उठाते हुए समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में स्थापित किया। . जिले में ईद उल फितर का त्योहार 21 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार शाम चांद नजर आने के बाद ईद का ऐलान किया गया जिसके बाद मुस्लिम समाज में खुशी का माहौल छा गया। शनिवार की सुबह जिलेभर की मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी। नगर के पुलिस लाइन ईदगाह में मुख्य नमाज सुबह 8.30 बजे होगी जबकि अन्य मस्जिदों में भी अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी। ईद के मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी जाएगी। औद्योगिक नगरी गर्रा में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण में स्थापित की गई मातारानी सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को आखिरकार प्रशासन ने 19 मार्च की रात्रि हटा दिया। वहीं अवैध निर्माण को भी ढहा दिया। इस कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा। गर्रा के मुख्य चौराहे पर बन रहे निर्माण कार्य पर सितंबर 2025 को ही बेदखली का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद 12 जनवरी को पुन: बेदखली आदेश जारी किया गया था लेकिन कब्जा करने वालों ने प्रशासन के आदेश की अनदेखी की। 18 और 19 मार्च की दरमियानी रात यहां पर देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। जिसके बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया रानी अवंतीबाई का बलिदान दिवस शहर में निकली भव्य शोभायात्रा शिव तांडव सहित अन्य झांकिया रही आर्कषक . प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी २० मार्च को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस जिला लोधी महासभा द्वारा धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधु मोती उद्यान स्थित स्व. रामाबापू प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर वहां से रैली निकाली गई। जो रानी अवंतीबाई चौक पहुंची। जहां उपस्थित प्रमुख अतिथियों द्वारा वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रानी अवंतीबाई अमर रहे के जयघोष किए। शोभायात्रा में दो सैकड़ा से अधिक महिलाएं वेशभूषा में अवंती बाई के प्रतीक स्वरूप शामिल रही। धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया झूलेलाल साईं का जन्मोत्सव शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा आयोलाल झूलेलाल के जयघोष से गूंजा शहर बालाघाट प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल साईं का जन्मोत्सव शहर मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों में भी सिंधी समाज के द्वारा धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ आस्थापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। झूलेलाल जयंती की पूर्व संध्या पर सिंधी समाज की महिलाओं व युवाओं ने शहर में वाहन रैली निकालकर भगवान झूलेलाल की जयंती का संदेश दिया। वहीं २० मार्च की सुबह स्थानीय सिंधु भवन से पुरूष वर्ग के द्वारा बाईक रैली निकाली गई। सुबह करीब ११ बजे सिंधी मोहल्ला स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में अभिषेक व हवन पूजन किया गया। वहीं सिंधु भवन में स्थित मंदिर में भगवान झूलेलाल का दूध से अभिषेक एवं हवन पूजन किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग उपस्थित रहे। लालबर्रा-समनापुर मार्ग निर्माण में फिर बाधा: मारपीट के आरोपों के बाद काम ठप वार्डवासियों ने उठाई जल निकासी की मांग नगर मुख्यालय को समनापुर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पहुंच मार्ग एक बार फिर विवादों के साये में आ गया है। वर्षों के लंबे इंतजार और प्रशासनिक प्रयासों के बाद शुरू हुआ यह निर्माण कार्य 19 मार्च को उस समय अचानक रुक गया जब एक स्थानीय नागरिक और निर्माण कार्य के सुपरवाइजर के बीच तीखी झड़प हो गई। इस घटनाक्रम के बाद कार्यस्थल पर तनाव व्याप्त हो गया और आक्रोशित मजदूरों ने काम बंद कर थाने का घेराव कर दिया। श्रमिकों ने आरोपी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए काम जारी रखने में असुरक्षा व्यक्त की है। विवाद के अगले दिन 20 मार्च को शाम 06 बजे वार्डवासी नीरज पसीने ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर अपना पक्ष रखा। भागवत पुराण के समापन पर श्रद्धा भक्ति और उल्लास का माहौल भागवत कथा स्वर्गीय मानिक राम बघेले एवं स्वर्गीय राधन बाई बघेले उनकी स्मृति में उनके नाती लामता ढूटी के सरपंच लखन बघेले के द्वारा भागवत पुराण का आयोजन कराया गया भागवत पुराण कथा का भविष्य समापन अत्यंत श्रद्धा भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ 7 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और धर्म लाभ प्राप्त किया समापन दिवस पर विशेष पूजा अर्चना हवन यज्ञ भजन कीर्तन तथा महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया कथावाचक पंडित रमाकान्त भार्गवने अंतिम दिवस पर भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं धर्म सत्य करुणा और भक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सही राह पर चलने की प्रेरणा देती है तथा समाज में प्रेम शांति का संदेश देती है लालबर्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी का भव्य स्वागत भाजपा सरकार पर बोला हमला जिले के लालबर्रा में 20 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी का क्षेत्र में आगमन होने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कुणाल चौधरी निर्धारित समय से लगभग दो घंटे देरी से 4:50 बजे लालबर्रा पहुंचे। जैसे ही वे वहां पहुंचे पहले से मौजूद कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने आतिशबाजी नारेबाजी और पुष्पहारों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कुणाल चौधरी ने वर्तमान भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए उसे किसान विरोधी करार दिया।