Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
20-Mar-2026

देहरादून में आगामी ईद अलविदा जुमा और नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। त्योहारों के दौरान संभावित भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए व्यापक सुरक्षा और प्रबंधन की तैयारियां की गई हैं एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देहरादून क्षेत्र को बेहतर निगरानी और नियंत्रण के लिए छह ज़ोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। हर ज़ोन में अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है जो अपने-अपने क्षेत्रों में ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेंगे उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सुव्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे सतर्कता और समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। जिला प्रशासन देहरादून ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करते हुए साफ कर दिया है कि इसमें संलिप्त पाए जाने पर गैस एजेंसी स्वामियों को सीधे जेल भेजा जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में क्यूआरटी टीमों को जिले की सभी गैस एजेंसियों पर तैनात कर उनकी हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।बैठक में बढ़ते बैकलॉग पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने 25 हजार मैन्युअल गैस वितरण की एंट्री को तुरंत ऑनलाइन अपडेट करने और 25 व 45 दिन की एडवांस बुकिंग का पृथक विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।देहरादून उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश बर्फबारी ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं टिहरी पौड़ी नैनीताल हरिद्वार और उधम सिंह नगर में येलो अलर्ट लागू है। मौसम विभाग केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर का कहना है कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है 19 और 20 मार्च को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। 21 मार्च के बाद विक्षोभ कमजोर पड़ेगा। अगले दो दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा से बचें और सतर्क रहें। उत्तराखंड में मंत्रीमंडल का विस्तार किया गया है जिसमें क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की कोशिश साफ तौर पर देखने को मिली है। इस विस्तार में देहरादून हरिद्वार नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों को खास तवज्जो दी गई है।मंत्रीमंडल विस्तार में देहरादून की राजपुर रोड सीट से विधायक खजान दास को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। खजान दास इससे पहले भी दो बार मंत्री रह चुके हैं जिससे उनके अनुभव का फायदा सरकार को मिलने की उम्मीद है। हरिद्वार जिले से भी मजबूत प्रतिनिधित्व देखने को मिला है। हरिद्वार शहर से विधायक मदन कौशिक जो पहले भी कई बार मंत्री रह चुके हैं और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं उन्हें फिर से मंत्री बनाया गया है। वहीं रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा को पहली बार मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और जनसेवा को लेकर अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के अनुभव को प्रदेश के लिए उपयोगी बताते हुए भरोसा जताया कि उनके दीर्घकालिक राजनीतिक और सामाजिक अनुभव का लाभ जनता तक पहुंचेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को पूरा करने में उत्तराखंड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के योगदान को अहम बताते हुए कहा कि राज्य के विकास में “मातृशक्ति” की भागीदारी निर्णायक होगी। राजपुर से विधायक और हाल ही में कैबिनेट मंत्री बने खजान दास ने अपने नए दायित्व को एक बड़ी चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए कहा कि आने वाला समय चुनावी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 27 तारीख को होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनकी प्राथमिकता प्रदेश के हित में बेहतर कार्य करना होगी उन्होंने कहा कि वे पुष्कर सिंह धामी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और राज्य सरकार द्वारा युवाओं एवं महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि उन्हें पहले भी मंत्री पद का अनुभव मिल चुका है जिससे वे अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग प्रदेश के विकास में करेंगे।