Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
20-Mar-2026

एमपी राज्यसभा चुनाव: बीएपी उतारेगी उम्मीदवार कांग्रेस की बढ़ी चिंता मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 19 जून को समाप्त हो रहा है। खासकर दिग्विजय सिंह की सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान अधिकार पर रोक के बाद कांग्रेस के पास विधायकों की संख्या घटकर 63 रह गई है। इसी बीच भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अलग उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। अन्य राज्यों में हुई क्रॉस वोटिंग को देखते हुए एमपी में भी सियासी समीकरण अनिश्चित नजर आ रहे हैं। एमपी की कंपनियां ‘विलफुल डिफॉल्टर’ लिस्ट में हजारों करोड़ बकाया देशभर में जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वाले डिफॉल्टर्स की सूची में मध्य प्रदेश की कंपनियां भी शामिल हैं। संसद में पेश आंकड़ों के मुताबिक 27 फरवरी 2026 तक एमपी की टॉप-2 कंपनियों पर ही करीब 8349 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है। यह स्थिति प्रदेश की आर्थिक साख और बैंकिंग व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। भोपाल में भीषण आग दमकल की देरी से बढ़ा नुकसान राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित एक रजाई-गद्दे की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें करीब 20 फीट तक उठती देखी गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन दमकल करीब 45 मिनट की देरी से मौके पर पहुंची जिससे नुकसान बढ़ गया। घटना से नाराज लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लिव-इन संबंध में रेप केस पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े एक रेप मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि यदि दो वयस्क आपसी सहमति से साथ रहते हैं और संबंध बनाते हैं तो बाद में विवाद होने पर उसे रेप नहीं माना जा सकता। इसी आधार पर कटनी के व्यापारी मुकेश ठाकुरानी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए उन्हें राहत दी गई। मौसम का बदला मिजाज: आंधी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों में आधे से ज्यादा जिलों में तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। उज्जैन बैतूल झाबुआ बड़वानी और पांढुर्णा सहित कई इलाकों में ओले गिरे जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। भोपाल समेत कई शहरों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है जबकि मौसम विभाग ने आगे भी इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना जताई है।