Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
20-Mar-2026

मंदिर से ‘गायब’ हुए भगवान फूट-फूटकर रोए श्रद्धालु; पुजारी रात में मूर्तियां ले गया राजगढ़ के खिलचीपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे तो भगवान जगन्नाथ बलराम और सुभद्रा की मूर्तियां गायब मिलीं। मंदिर सूना देख श्रद्धालु डॉ. एस. प्रसाद वहीं बैठकर रो पड़े। पुलिस जांच में सामने आया कि पुजारी विष्णुदास सका रात में मंदिर पहुंचे पूजा-अर्चना के बाद CCTV बंद कर मूर्तियां लेकर निकल गए। वीडियो में उन्होंने धमकी मारपीट और गालियां मिलने की बात कही है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल है जयपुर में उद्योग जगत के साथ औद्योगिक निवेश पर संवाद मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में मजबूती से स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 मार्च को जयपुर के आईटीसी राजपूताना में इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश में उद्योग जगत के शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ निवेश पर विस्तृत चर्चा करेंगे। इस सेशन में राज्य की नीतिगत स्पष्टता प्रशासनिक तत्परता और निवेश समर्थक दृष्टिकोण को देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। एमपी में 1 लाख+ शिक्षकों की नौकरी खतरे में मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अनिवार्य किए जाने से 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नौकरी खतरे में है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने CM मोहन यादव को पत्र लिखकर शिक्षकों को राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा- सरकार सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करे। पीसी शर्मा ने पत्र में लिखा- प्रदेश के बड़ी संख्या में शिक्षकों में डर और निराशा का माहौल बन गया है। जिन शिक्षकों की नियुक्ति पहले ही तय नियमों और योग्यताओं के आधार पर हो चुकी है उन्हें अब दोबारा परीक्षा देने के लिए बाध्य करना उचित नहीं है। टीकमगढ़ नपा अध्यक्ष को हाईकोर्ट से राहत नहीं टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को पद से हटाने के लिए जारी कारण बताओ नोटिस के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है।न्यायालय ने नगरीय प्रशासन विभाग को निर्देशित किया है कि वह याचिकाकर्ता द्वारा मांगी गई जांच रिपोर्ट की प्रति पर 10 दिनों के भीतर विचार कर निर्णय ले। न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकल पीठ ने इस याचिका का अंतिम निपटारा कर दिया है। नरसिंहपुर में कांग्रेस के कार्यक्रम में झड़प नरसिंहपुर में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंतीबाई लोधी का 168वां बलिदान दिवस मनाया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुल नाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नकुल नाथ के मंच से उतरते ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों गुटों को अलग कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। नमाज के लिए खास इंतजाम प्रशासन अलर्ट प्रदेश समेत पूरे देश में शनिवार को ईद-उल-फितर उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के समय तय कर लिए गए हैं और बड़ी संख्या में नमाजियों के पहुंचने को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन ने सुरक्षा ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक तैयारी की है। अभिनेत्री मोनालिसा लापता महेश्वर की उभरती अभिनेत्री मोनालिसा भोसले के लापता होने से सनसनी फैल गई है। परिवार ने SDOP ऑफिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि उसे हीरोइन बनाने का झांसा देकर ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक सामने आए वीडियो एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं। श्वेता शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने जांच का दायरा बदलते हुए उस एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है जिसने संपर्क किया था। वहीं स्थानीय नेताओं ने मामले को इंटरनेशनल सिंडिकेट से जोड़ते हुए गहन जांच की मांग उठाई है। एमपी के 42 जिलों में बारिश 14 में ओले गिरे साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की सक्रियता के चलते मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह से भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी है जिससे मौसम ठंडा हो गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है।