ट्रेंडिंग
कथावाचक मोहित नागर का कांग्रेसी अवतार। सदस्यता लेते ही छिड़ा आदिवासी-हिंदू कार्ड भाजपा की बढ़ी टेंशन! भोपाल। राजधानी के कांग्रेस दफ्तर में आज उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया जब झाबुआ के प्रसिद्ध कथावाचक मोहित नागर ने जीतू पटवारी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। सदस्यता लेते ही नागर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आदिवासी हिंदू हैं और वे सनातन के अनुयायी हैं। रामचरितमानस और मां शबरी का उदाहरण देते हुए उन्होंने भाजपा के वोट बैंक पर सीधा प्रहार किया। 15 हजार आदिवासियों को दीक्षा देने का दावा करने वाले नागर का यह दांव आगामी चुनाव में आदिवासियों के बीच कांग्रेस की नई कथा लिख सकता है।