Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Mar-2026

कमलनाथ के सीएम काल मे ही मिली चुकी थी एयरपोर्ट की स्वीकृति – नकुलनाथ शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कहा कि जिले में एयरपोर्ट की स्वीकृति और सर्वे की अनुमति कमलनाथ के मुख्यमंत्री काल में ही मिल चुकी थी।उन्होंने कहा कि भाजपा नेता पुरानी फाइल को दोबारा खोलकर इसका श्रेय ले रहे हैं।नकुलनाथ ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण के लिए मोहखेड़ ब्लॉक के तिकाड़ी-तिवड़ा क्षेत्र की भूमि पहले ही चिन्हित की जा चुकी थी।उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार बनी रहती तो अब तक कई विकास परियोजनाएं जमीन पर उतर चुकी होतीं। डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत वेंटिलेटर पर माँ छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है।सोनपुर निवासी 29 वर्षीय गर्भवती हसीना को सीजर के लिए भर्ती किया गया था लेकिन ऑपरेशन समय पर नहीं हो सका।परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा बार-बार सीजर टालने के कारण देर रात नॉर्मल डिलीवरी कराई गई।इस दौरान प्रसूता की हालत गंभीर हो गई और उसके अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचा।वहीं नवजात की भी मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने मामले में जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। बस स्टैंड पर खूनी झड़प हमाल पर हुक से हुआ जानलेवा हमला पांढुरना बस स्टैंड परिसर में दो हमालों के बीच विवाद अचानक हिंसक हो गया।आदतन आरोपी विलास कुशराम ने सुनील सलामें की गर्दन पर बोरी उठाने वाले हुक से हमला कर दिया।हमले में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नागपुर रेफर कर दिया।पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। 801 मनोकामना कलशों से जगमगा रहा षष्ठी माता का दरबार चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर षष्ठी माता मंदिर में श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। यहाँ 801 मनोकामना कलश की स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 8 बजे आरती के बाद फलाहारी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कालीबाड़ी में श्रद्धा का सैलाब 35 साल बाद फिर से हो रही माँ काली की प्राण-प्रतिष्ठा शहर के मोहन नगर की बंगाली कॉलोनी स्थित कालीबाड़ी में माँ काली की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत श्री नर्मदेश्वर शिवलिंग का अभिषेक व स्थापना भी संपन्न होगी। मंदिर के पूजारी ने बताया कि करीब 35 वर्षों बाद यह धार्मिक आयोजन हो रहा है जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। यह कालीबाड़ी बंगाली समाज के साथ-साथ सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र मानी जाती है।