Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Mar-2026

प्रदेश में बेमौसम ओला बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट हिंदू नव वर्ष की शुरुआत में ही मौसम के तेवर बदले हुए नजर आ रहे है भोपाल सहित आसपास बदलते मौसम का असर देखने को मिल रहा है आसमान पर बादलों ने डेरा डाल लिया है इधर मौसम विभाग ने भी सिवनी बालाघाट मंडला में तेज आंधी ओर वारिश के संकेत दिए है मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेन्द्रन ने बताया की आसमान में चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है जिससे राजस्थान पूर्वी उत्तर में टर्फ लाइन सक्रिय है और इसी वजह से मौसम बदल रहा है आने वाले दो दिन अभी मौसम ऐसे ही उतार चढ़ाव का बना रहेगा ।।। विभाग के अनुसार प्रदेश के अनेक जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है ।।।