Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
21-Mar-2026

असलम चमड़ा को 22 घंटे की रिहाई के बाद NSA में दोबारा जेल भेजा भोपाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस से निकले मांस में गोमांस की पुष्टि के बाद गिरफ्तार असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को 70 दिन बाद सेशन कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार (18 मार्च) रात उसकी रिहाई हो गई। हालांकि जेल से निकलते ही उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार (19 मार्च) को रिहाई के महज 22 घंटे बाद असलम चमड़ा के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की गई और दोबारा जेल में दाखिल कर दिया गया।असलम चमड़े पर कार्रवाई को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गौ हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। मध्यप्रदेश में मोहन यादव की सरकार है। ऐसे गौ हत्यारे जिन्होंने गौ माता की हत्या की है उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। असलम चमड़े पर रासुका के तहत कार्रवाई हुई है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। देश के दिल और असीम विकास अवसरों के केन्द्र मध्यप्रदेश से जुड़िए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान जुड़वा भाइयों की तरह हैं। दोनों राज्य मिलकर विकसित आत्मनिर्भर और सशक्त भारत तैयार कर रहे हैं। हम सिर्फ विरासतों और विविधताओं के ही नहीं आर्थिक दृष्टि से भी एक-दूसरे के स्वाभाविक साझेदार हैं। राजस्थान का विकसित टेक्सटाइल जेम्स-एंड-ज्वेलरी और मध्यप्रदेश की ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादन क्षमता टेक्सटाइल पार्क एवं मज‍बूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम मिलकर एक सशक्त वैल्यू चैन तैयार कर सकते हैं। मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच पार्वती-कालीसिंध-चंबल राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। ये परियोजना दोनों राज्यों की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। लगभग 1 लाख करोड़ रूपए की इस परियोजना में दोनों राज्यों को मात्र 5-5 प्रतिशत राशि देनी होगी। इसकी 90 प्रतिशत लागत भारत सरकार देगी। उन्होंने कहा है कि दोनों राज्यों के बीच रोटी-बेटी का संबंध रहा है और अब पानी का संबंध भी बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को जयपुर में आयोजित इन्टरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश में राजस्थान के निवेशकों को संबोधित कर रहे थे। 637 वोट से जीते कांग्रेस विधायक पर संकट रीवा के सेमरिया विधानसभा सीट से महज 637 वोटों से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की विधायकी पर संकट गहराता नजर आ रहा है। जबलपुर हाईकोर्ट ने उनकी जीत को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को खारिज करने से इनकार कर दिया है। जस्टिस विनय सराफ की एकल पीठ ने माना कि याचिका में उठाए गए आरोप प्रथम दृष्टया गंभीर हैं और इनकी सुनवाई जरूरी है। इसके साथ ही मामले को ट्रायल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। यह याचिका भाजपा प्रत्याशी कृष्णपति त्रिपाठी ने दायर की है ईद पर शाजापुर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया शाजापुर के कसेरा बाजार में शनिवार सुबह करीब 11 बजे नवनियुक्त शहर काजी के सम्मान समारोह के दौरान समाज के एक गुट ने विरोध किया। बड़ी संख्या में लोग शहर काजी के विरोध में नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह वाघेला ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। भोपाल में लगे नारे-अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद भोपाल में शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में काली ईद मनाई। नमाज के बाद में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोग काली पट्टी बांधकर सादे और पुराने कपड़ों में पहुंचे जिससे गम का माहौल दिखा।इमामबाड़ा में आयतुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तकरीर में मौलाना राजी उल हसन ने जुल्म के खिलाफ खड़े होने की बात कही। डॉक्टरों ने मृत बताया कुछ देर बाद हिलने लगा नवजात भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एक बार फिर नवजात को मृत घोषित करने के बाद उसमें हरकत दिखने का मामला सामने आया है जिससे अस्पताल में विवाद की स्थिति बन गई। शुक्रवार को 6 माह की गर्भवती महिला की इमरजेंसी डिलीवरी के बाद बच्चे को मृत बताया गया लेकिन कुछ देर बाद धड़कन जैसे संकेत मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए।इससे पहले भी बुधवार को इसी तरह का मामला सामने आ चुका है जिसमें मृत घोषित बच्ची में सांसें चलने का दावा किया गया था। बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का निर्माण शुरू बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया है। पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस सेवा संकल्प की जिम्मेदारी एस्सार ग्रुप के डायरेक्टर प्रशांत रुइया ने संभाली है। यह अस्पताल दवा और दुआ के फॉर्मूले को साकार करेगा। प्रशांत रुइया अपनी टीम के साथ धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन किए और बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पांच कन्याओं के पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्पताल के मुख्य ढांचे की ईंटें रखी गईं। भोपाल के सराफा व्यापारी को लॉरेंस गैंग की धमकी भोपाल के कोलार रोड इलाके में एक कारोबारी को विदेशी नंबरों से कॉल कर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताते हुए धमकियां दीं। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।