Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Mar-2026

रंधावा की पत्नी का 24 घंटे का अल्टीमेटम:सरकार मंत्री को अरेस्ट करे वर्ना बच्चे लेकर रोड पर बैठूंगी रंधावा की पत्नी का 24 घंटे का अल्टीमेटम पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा सुसाइड करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा (45) का तीसरे दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ। उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। सोमवार को पहली बार उनके सुसाइड करते हुए का CCTV फुटेज सामने आया। करीब 3 मिनट के इस फुटेज में रंधावा 21 मार्च की सुबह पौने 6 बजे घर के आंगन में टहलते दिख रहे हैं। इस मामले में अब रंधावा के परिवार ने खुलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा कि जब तक लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी ने अमृतसर में घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मंत्री भुल्लर को गिरफ्तार करो वर्ना वह 2 बेटियों व एक बेटे को लेकर सड़क पर बैठ जाएंगी। चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग कांग्रेस ने चुनाव आयोग से केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि चंद्रशेखर का बेंगलुरु के पॉश इलाके कोरमंगला में 49000 स्क्वॉयर फीट का बंगला है। जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपए के आसपास है।केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजीव चंद्रशेखर आदतन अपराधी हैं। उन्हें लगता है कि वे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को बार-बार गुमराह कर सकते हैं। उनके एफिडेविट से यह भी पता चलता है कि अरबपति बिजनेसमैन होने के बावजूद उनके पास कोई रहने की प्रॉपर्टी या कार नहीं है। सीजफायर के लिए ईरान की 3 और शर्तें अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 24वां दिन हैं। ईरान ने सीजफायर के लिए 3 नई शर्तें रखीं हैं। ईरान के एक बड़े अधिकारी ने लेबनानी मीडिया अल मयादीन से रविवार को कहा कि उनका देश पहले से तय योजना के हिसाब से काम कर रहा है।ईरान की तीन नई शर्त है की इलाके में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद किया जाए होर्मुज स्ट्रेट के लिए नए नियम बनाए जाएं और ईरान के खिलाफ माने जाने वाले मीडिया से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जाए और उनका प्रत्यर्पण किया जाए। जिन्ना से जुड़े टॉपिक्स हटाने की सिफारिश जम्मू यूनिवर्सिटी में एमए पॉलिटिकल साइंस के सिलेबस से मोहम्मद अली जिन्ना सर सैयद अहमद खान और मोहम्मद इकबाल से जुड़े टॉपिक्स हटाने की सिफारिश की गई है। यह सिफारिश विभागीय मामलों की समिति (DAC) ने की है। अब इस पर अंतिम फैसला 24 मार्च को बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में होगा। उधर कांग्रेस का कहना है कि सिलेबस को लेकर विवाद जानबूझकर खड़ा किया जा रहा है। राजस्थान-दिल्ली में बारिश पुरी में कोहरा राजस्थान और दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह-सुबह बारिश हुई। जबकि ओडिशा के पुरी में घना कोहरा छाया रहा। इससे भगवान जगन्नाथ का मंदिर धुंध में छिप गया। IMD ने आज हिमाचल उत्तराखंड पूर्वी राजस्थान सिक्किम असम मेघालय अरुणाचल नगालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा मध्य महाराष्ट्र-मराठवाड़ा आंध्र प्रदेश-रायलसीमा में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है।