Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Mar-2026

लिफ्ट बंद मरीज बेहाल: कलेक्टर के आदेश भी पड़े बेअसर रामनवमी पर शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा रामेश्वर धाम में सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था जल गंगा संवर्धन अभियान: भानादेही में जल संरक्षण की शपथ पार्क में मधुमक्खियों का हमला माली गंभीर घायल जिला अस्पताल में मरीजों का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कलेक्टर के आदेशों के बाद भी पांच मंजिला इमारत मरीजों को सीढिय़ों से चढऩा उतरना पड़ रहा है। दरअसल जिला अस्पताल की दोनों लिफ्ट पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ी हुई है। इस वजह से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों सहित सामान्य मरीजों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों कलेक्टर ने लिफ्ट सुधारवाने के आदेश जारी किए थे लेकिन जिला अस्पताल प्रबंधन ने कलेक्टर के आदेशों को भी अनसुना कर दिया। श्री राम नवमी के पावन अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।समिति द्वारा बताया गया कि 27 मार्च को शाम 4 बजे दादाजी धूनीवाले मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी।शोभायात्रा का समापन दशहरा मैदान में होगा जहां सुंदरकांड पाठ आरती एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री रामेश्वर धाम में चल रहे 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ के चौथे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।मुख्य यजमान सांसद बंटी विवेक साहू सहित कई अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर यज्ञ का पुण्यलाभ लिया।महायज्ञ के दौरान क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना जबलपुर सांसद आशीष दुबे दमोह सांसद राहुल लोधी बालाघाट सांसद भारती पारधी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विश्व जल दिवस पर ग्राम भानादेही में जन अभियान परिषद द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया और जल बचाने के उपाय साझा किए गए।समाजसेवियों ने वर्षा जल संचयन नल बंद रखने और वृक्षारोपण पर जोर दिया।अंत में ग्रामीणों और मजदूरों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। पांढुरना के वीरांगना रानी दुर्गावती (जवाहर) पार्क में रविवार दोपहर अचानक मधुमक्खियों का हमला हो गया।पेड़ पर बैठे झुंड ने पार्क और पास से गुजर रहे लोगों पर धावा बोल दिया।लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन माली सुभाष ढोबारे को मधुमक्खियों ने घेर लिया।करीब देर तक चले हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज जारी है। विश्व जल दिवस पर छिंदवाड़ा में ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान का शुभारंभ विश्व जल दिवस पर शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में जल संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। “जल शक्ति से नवभक्ति” और “जल गंगा संवर्धन” अभियान के तहत जल बचाने का संकल्प दिलाया गया।वक्ताओं ने जल स्रोतों के पुनरुद्धार और वर्षा जल संचयन पर जोर दिया।कार्यक्रम में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की गई। खुशहाल जीवन’ कार्यक्रम आनंद और सकारात्मकता पर जोर मोहखेड़ के शासकीय सांदीपनी विद्यालय में जन अभियान परिषद द्वारा खुशहाल जीवन विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक नेतृत्वकर्ताओं और आनंदकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञों ने जीवन में खुशी और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। छोटी माता मंदिर में हुआ सुहागल का पूजन नवरात्र के पावन अवसर पर ताम्रकार समाज महिला मंडल द्वारा नगर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ श्री छोटी माता मंदिर में सुहागल पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विधि-विधान से माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर पूजा में भाग लिया। नेर में भव्य नवचंडी महायज्ञ उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ चैत्र नवरात्रि पर ग्राम नेर में श्री शिव शंभूधाम दादा दरबार द्वारा भव्य नवचंडी नवकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 20 से 28 मार्च तक चल रहे इस धार्मिक अनुष्ठान में देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यज्ञ में 52 मनोकामना ज्योति कलश स्थापना और विशेष पूजन-अर्चन प्रतिदिन किया जा रहा है।28 मार्च को यज्ञ समापन जवारे विसर्जन एवं भंडारा महाप्रसाद का आयोजन होगा।