Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Mar-2026

जयपुर में निवेशकों से मिलेंगे मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जयपुर के आईटीसी राजपूताना में देश के नामी उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। ‘इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश’ के तहत राज्य में निवेश की संभावनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान सरकार की नीतिगत स्पष्टता प्रशासनिक तत्परता और निवेश समर्थक माहौल पर जोर दिया जाएगा। सेशन में औद्योगिक नीति क्षेत्रवार प्रोत्साहन विकसित औद्योगिक क्षेत्रों की उपलब्धता अधोसंरचना विस्तार लॉजिस्टिक नेटवर्क कौशल विकास तंत्र और त्वरित स्वीकृति प्रणाली का प्रजेंटेशन होगा। प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह निवेशकों को राज्य में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी देंगे। कांग्रेस में बढ़ी हलचल नेताओं के दौरे तेज मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी समय है लेकिन कांग्रेस के भीतर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी लगातार नेताओं को मंत्री और उपमुख्यमंत्री बनाने जैसे बयान दे रहे हैं जिससे पार्टी में पद की दौड़ तेज हो गई है। इसी बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष और सात बार के विधायक अजय सिंह राहुल प्रदेशभर में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में चंबल का दौरा किया और अब बुंदेलखंड क्षेत्र में पहुंचकर पुराने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क साध रहे हैं। वहीं पार्टी के अंदर आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी लगातार उठ रही है जिससे अंदरूनी राजनीति और गरमाती दिख रही है। प्रदेशभर में मनाई जा रही ईद-उल-फितर रमजान के पूरे 30 रोजों के बाद आज ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे मध्यप्रदेश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भोपाल में चांद न दिखने के बाद शहर काजी द्वारा शनिवार को ईद मनाने का ऐलान किया गया था। सुबह ईदगाह में 7:30 बजे पहली नमाज अदा की गई जिसके बाद जामा मस्जिद ताज-उल-मसाजिद और मोती मस्जिद में अलग-अलग समय पर नमाज हुई। ताज-उल-मसाजिद में मौलाना हस्सान साहब की सरपरस्ती में विशेष दुआ कराई गई जिसमें बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए। वहीं शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में काली ईद मनाई और विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर सादे कपड़ों में नमाज अदा की जिससे गम का माहौल नजर आया। कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत जारी शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी अभी भी बनी हुई है जिससे होटल और ढाबा संचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना लगभग 2500 सिलेंडरों की मांग के मुकाबले केवल 200 से 250 सिलेंडर ही उपलब्ध हो पा रहे हैं और वह भी मुख्य रूप से अस्पतालों सरकारी मेस और स्कूलों को प्राथमिकता के आधार पर दिए जा रहे हैं। इसके चलते कई व्यवसायी अब भट्टियों इंडक्शन और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की स्थिति में सुधार देखने को मिला है। कलेक्टर शिवम वर्मा के अनुसार पिछले 10 दिनों में करीब 3 लाख 63 हजार घरेलू सिलेंडरों की होम डिलीवरी की गई है जो सामान्य से अधिक है। अब उपभोक्ताओं को 3 से 5 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर मिल रहा है। ओले-बारिश से फसलों को भारी नुकसान मध्यप्रदेश में पिछले 72 घंटों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है जिससे कई जिलों में भारी बारिश आंधी और ओलावृष्टि हुई है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय रहने के कारण भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर और उज्जैन समेत 42 से ज्यादा जिलों में असर देखा गया। शनिवार को भी रीवा और सिंगरौली सहित 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं की गति 74 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने और ओले गिरने से गेहूं केला पपीता और संतरे की फसलें बर्बाद हो गई हैं जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। टीकमगढ़ जिले में बिजली गिरने की घटना में एक महिला और उसका भतीजा झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि भतीजे की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया है।