जर्जर भवन पर चला बुलडोजर विरोध के बीच ‘गौतम भवन’ जमींदोज शॉर्ट सर्किट से लगी आग मकान पूरी तरह जलकर हुआ राख बघोली में माता कर्मा देवी की 1010 वीं जयंती एवं मंदिर वार्षिकोत्सव के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा बालाघाट के सबसे व्यस्त गोंदिया रोड पर रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जर्जर ‘गौतम भवन’ को बुलडोजर से ढहा दिया। भवन की हालत खतरनाक होने के चलते इसे पहले ही नोटिस दिया गया था लेकिन दुकानें खाली नहीं हुईं। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध किया फिर भी भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने ऑपरेशन पूरा कर दिया। कार्यवाही के दौरान दुकानदारों ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया। एसडीएम गोपाल सोनी ने बताया कि नगरपालिका अधिनियम के तहत विधिवत सुनवाई कर रविवार को भवन को जमींदोज करने का कार्य किया गया है। बालाघाट के बैहर क्षेत्र के कलेगांव कुमादेही में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 2 बजे की है जब अचानक आग भडक़ उठी। ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए दीवार तोडकऱ पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि दमकल की देरी से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्राम बघोली में तेली साहू समाज की कुलदेवी और भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त माता कर्मा देवी की 1010 वीं जयंती तथा मंदिर वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन रविवार 22 मार्च 2026 को किया जा रहा है। तेली (साहू) समाज बघोली द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे मंदिर प्रांगण से भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया। भव्य कलश यात्रा माता कर्मा देवी बघोली से निकाली गई जो ग्राम के प्रमुख चौक चौराहा और मंदिरो का भ्रमण करते हुए पुनः माता कर्मा देवी मंदिर पहुंची। वन परिक्षेत्र उत्तर उकवा सामान्य अंतर्गत आमानाला जलाशय क्षेत्र में उकवा विद्यालय के 56 छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन संरक्षण जल संरक्षण वन्यजीव प्रबंधन तथा संयुक्त वन प्रबंधन समितियों की गतिविधियों से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को जलाशय क्षेत्र वन क्षेत्र एवं आसपास के प्राकृतिक स्थलों का अवलोकन कराया गया। इस अवसर पर छात्रों को VFPMC/JFMC/EDCs/SHGs के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई