Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Mar-2026

26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी हफ्ते मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया है। नए सिस्टम का असर पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर रीवा शहडोल-सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में दिखाई देगा। इससे पहले 3 दिन प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) 26 मार्च से एक्टिव हो रहा है। जिसका असर एमपी में भी दिखाई देगा। CM मोहन यादव का सख्त एक्शन गुना में हवाला कांड में पुलिस पर गुजरात के व्यापारी से 20 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है. व्यापारी 1 करोड़ नकद लेकर जा रहा था. शिकायत के बाद पैसे वापस कराए गए. डीजीपी ने जांच के आदेश दिए. मामले के लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव सख्त रुख अपनाया है. मामले के तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सख्त रुख अपनाया. उन्होंने गुना जिले में इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी की भूमिका को उचित नहीं मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए.इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सीधी जिले में भी आकस्मिक निरीक्षण के बाद जिला कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को हटाने और जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को निलंबित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए और जवाबदेही हर स्तर पर तय की जाएगी. वहीं 2018 बैच की IPS अधिकारी हितिका वासल को गुना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. विधायक के धरने पर डॉ. गोविंद सिंह का पलटवार भिंड के लहार विधायक अम्बरीश शर्मा के धरना प्रदर्शन के दौरान लगाए गए आरोपों पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि उनके ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं और तथ्यों से परे हैं। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि जिस जमीन पर उनके बेटे और भाई के नाम से कोठी बनी हुई है यदि वह सरकारी रास्ते पर बनी हुई सिद्ध होती है तो वह स्वयं अपने हाथों से रास्ता खुलवा देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन में कभी कोई गलत कार्य नहीं किया है और न ही ऐसे किसी कार्य का समर्थन करेंगे। कान पकड़कर मांगी माफी राजगढ़ जिले के एक मेले में महिलाओं के वॉशरूम जाने का आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए रविवार (22 मार्च) को पकड़ लिया है। कालीपीठ थाना पुलिस ने पाटरी गांव के रहने वाले आरोपी बबलू तंवर को हिरासत में लिया जिसने पूछताछ के दौरान कान पकड़कर अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है। आरोपी ने डरकर वीडियो और आईडी डिलीट कर दी थी फिर भी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। निर्माणाधीन पुलिया में बाइक सहित गिरा युवक मौत रायसेन से राहतगढ़ तक बन रहे हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया में एक बाइक गिर गई। इस हादसे में भोपाल निवासी 32 वर्षीय ट्रक ड्राइवर अब्दुल कय्यूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिया में निकले सरिए उनके शरीर में कई जगह घुस गए जिससे मौत हो गई। सोमवार सुबह नकतरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस सड़क पर दो दिन में यह दूसरा हादसा है।