जबलपुर के शासकीय राज्य अपंग कल्याण संस्थान में छात्र शिरीष कुमार नामदेव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दिव्यांग छात्रों में आक्रोश है।छात्रों ने अधीक्षक पर लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं।कार्रवाई न होने से नाराज छात्र 17 मार्च को रेलवे स्टेशन से कलेक्टर कार्यालय तक न्याय रैली निकालेंगे।पीड़ितों ने दोषियों पर FIR और परिवार को 25 लाख मुआवजा देने की मांग की है। जबलपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और बेटे पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।पीड़ित हरि प्रसाद ने जनसुनवाई में शिकायत करते हुए बताया कि उसकी करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन जबरन अपने नाम करा ली गई।साथ ही आरोप है कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और खाना तक नहीं दिया जाता। नगर निगम की लीज पर दी गई जमीन में बड़ा उल्लंघन सामने आया है।शिक्षण कार्य के लिए दी गई संपत्ति पर हॉस्पिटल का निर्माण पाया गया।जांच में खुलासा हुआ कि संपत्ति को नियमों के खिलाफ दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया गया।मामले में EOW में FIR दर्ज प्रशासन ने कार्रवाई तेज की।अब नगर निगम लीज निरस्त कर संपत्ति वापस लेने की तैयारी में है।पीड़ित ने जान से मारने की धमकी और घर से निकालने की बात भी कही है। मझोली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता को आरोपियों ने घर छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठाया और ग्राम नेगई के पास ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला ने डायल 112 की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी जबलपुर जिले में आयुष्मान कार्ड को लेकर एक पीड़ित पिछले डेढ़ महीने से परेशान है।समग्र आईडी में नाम नहीं दिखने के कारण उसका कार्ड नहीं बन पा रहा है।पीड़ित कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा चुका है लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला।अधिकारियों द्वारा लगातार टालमटोल किए जाने से वह परेशान हो गया है।आखिरकार उसने जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।