Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Mar-2026

कनाडा से गुरकीरत का शव लाने में मदद करेगी सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्श्वनाथ सिटी स्थित घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और छात्र की बॉडी लाने सहित अंतिम संस्कार पर होने वाला पूरा खर्च उठाने का वादा किया। इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भारत सरकार के माध्यम से कनाडा सरकार के संपर्क में हैं। मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ये हमारे राज्य और खासकर हमारे शहर का ही परिवार है। इसलिए यहां से कनाडा जाने अंतिम संस्कार सहित जैसा भी तय होगा सरकार मदद करेगी।गुरकीरत सिंह की 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी राजधानी में धमकी भरे ई-मेल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एमपी नगर स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल में दावा किया गया कि कार्यालय में ड्रोन के जरिए चार छोटे आरडीएक्स बम लगाए गए हैं जो मंगलवार दोपहर 2 बजे फटेंगे। मेल में सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालने की बात भी लिखी गई थी। हालांकि जांच में यह फेक निकला। मोनालिसा की शादी को लेकर नया विवाद कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान ने इसे सामान्य शादी मानने से इनकार करते हुए इसे “प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद” बताया है।खरगोन में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि शरजील इमाम के अपने भाई की शादी के लिए पैरोल पर बाहर आने के बाद आतंकी संगठन फिर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इस पूरे मामले में कट्टरपंथी संगठनों की भूमिका हो सकती है और इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियों से कराई जानी चाहिए। बैतूल-अमरावती स्टेट हाईवे पर चक्काजाम बैतूल-अमरावती स्टेट हाईवे पर मंगलवार को भैंसदेही विकासखंड की विजयग्राम पंचायत के नीमढाना गांव के ग्रामीणों ने पेयजल और सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नीमढाना गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है और दैनिक जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी के अलावा गांव की सड़कें भी बेहद खराब हालत में हैं जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस मध्य प्रदेश में 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इससे अगले 3 दिन तक प्रदेश के आधे जिलों में आंधी बारिश और गरज-चमक का दौर बना रहेगा। भोपाल इंदौर ग्वालियर उज्जैन और जबलपुर में भी असर दिखेगा। इससे पहले सोमवार को पूरे प्रदेश में गर्मी का असर रहा। मंगलवार को भी तेज गर्मी रहेगी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावित करेगा। जिसका असर एमपी में भी देखने को मिलेगा। इसलिए 18 19 और 20 मार्च को बारिश होने का अनुमान है।