LPG और क्रूड ऑयल लेकर आज भारत पहुंचेंगे दो जहाज इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन और रॉकेट से हमला किया गया है। हमले से करीब छह घंटे पहले ही दूतावास ने इराक में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की थी। इसी बीच इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तेहरान के उत्तरी इलाके में कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। उधर इस तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर है। भारत के दो जहाज आज गुजरात के कांडला पोर्ट और मुंद्रा पोर्ट पहुंचने वाले हैं। ‘नंदा देवी’ जहाज करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर कांडला पहुंचेगा जबकि ‘जग लाडकी’ जहाज करीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा। ये दोनों जहाज होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस लेकर भारत आ रहे हैं। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। ममता की बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी से सीधी टक्कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भारतीय जनता पार्टी(BJP) के सुवेंदु अधिकारी से सीधी टक्कर होगी। सुवेंदु अधिकारी को BJP ने नंदीग्राम और भबानीपुर से टिकट दिया है। ये दोनों सीटें बंगाल की CM ममता बनर्जी की हैं। सोमवार को भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसी के साथ केरल के 140 में से 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने राज्य के भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से मैदान में उतारा है। म्यांमार में आतंकी ट्रेनिंग देने वाले 7 गिरफ्तार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने म्यांमार में आतंकवादी प्रशिक्षण देने के मामले में 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 6 यूक्रेन के नागरिक और 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं. गिरफ्तारी के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 11 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया है. एजेंसी आरोपियों से अवैध प्रवेश हथियार प्रशिक्षण ड्रोन ट्रेनिंग और ड्रोन आयात से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है. फैमिली कोर्ट में वकील-जज काले चोंगे न पहनें भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि यह बहुत जरूरी है कि फैमिली कोर्ट बच्चों के मन से मनोवैज्ञानिक डर को खत्म करें। इसके लिए कोर्ट के पारंपरिक कामकाज में कुछ बदलाव किए जाएं। उन्होंने पूछा कि क्या फैमिली कोर्ट में काले चोंगे होने चाहिए ? CJI ने कहा कि जब हम फैमिली कोर्ट के लिए एक नई सोच और अवधारणा बना रहे हैं तो क्या इससे बच्चे के मन में कोई मनोवैज्ञानिक डर पैदा नहीं होगा? राज्यसभा चुनाव- हरियाणा में रात तक हंगामा हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। सोमवार को शाम 4 बजे वोटिंग खत्म हो गई थी लेकिन दो कांग्रेस विधायकों के वोटों पर भाजपा की आपत्ति के कारण रात 10.25 बजे काउंटिंग शुरू हो सकी जो रात 1.30 बजे तक चली। वोटिंग से लेकर रिजल्ट तक की प्रक्रिया में 16 घंटे लगे।ओडिशा और हरियाणा में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। बिहार में विपक्ष के 4 विधायक वोट डालने ही नहीं पहुंचे। इससे भाजपा को फायदा मिला। राज्यों में बारिश गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी देशभर के राज्यों में पिछले दो दिनों से आंधी बारिश और ओले गिर रहे हैं। IMD ने मंगलवार को पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बिहार झारखंड सिक्किम बंगाल छत्तीसगढ़ ओडिशा तेलंगाना कर्नाटक आंध्र प्रदेश तमिलनाडु केरल महाराष्ट्र नगालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।