उत्तराखंड में मध्य पूर्व संकट के कारण गैस आपूर्ति में व्यवधान के कारण सिलेंडरों की किल्लत की स्थिति बनी हुई है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में यही स्थिति बनी हुई है शासन प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरीके से अलर्ट मोड में है वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि अभी वैश्विक संकट की स्थिति है लेकिन इसके बावजूद भी भारतवर्ष में गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आई है। हां जनता को थोड़ी ऑनलाइन बुकिंग में परेशानियां आ रही थी लेकिन अब उन समस्याओं का भी निराकरण कर दिया गया है। एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद रायवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब बरामद कर दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आज कोतवाली रायवाला पुलिस ने गेट के पास संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की। इसी दौरान एक हुंडई कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कार से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान शिवम और ईशु कश्यप उर्फ लड्डू निवासी वीरभद्र ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को सीज कर दिया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 37 पेटी और कीमत करीब दो लाख रुपए है रुड़की में अवैध खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी की धमक का। जहां एक ओर हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने अवैध खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इकबालपुर चौकी इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर महकमे में हड़कंप मचा दिया है वहीं दूसरी ओर खनन माफिया इस कार्रवाई को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं इन तस्वीरों को गौर से देखिए। ये वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि खुद एक खनन माफिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शान से अपलोड की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे भारी-भरकम जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों के जरिए बड़े पैमाने पर रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। रुद्रपुर में पुलिस को अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर एसओजी और पुलिस टीम ने मोदी मैदान के पास मुठभेड़ के बाद कुख्यात असलाह सप्लायर बंटी कोली को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि बंटी कोली अवैध हथियारों की डिलीवरी देने आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी चार राउंड फायर किए जिसमें बंटी कोली के पैर में गोली लग गई। मौके से उसके साथी मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 9 अवैध तमंचे एक पिस्टल और 18 कारतूस बरामद किए हैं। ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के परिसर में आज भव्य तरीके से अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सतपाल महाराज भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार यह क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय योग की राजधानी के रूप में प्रसिद्धि हासिल कर रहा है। 22 मार्च तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में देश ही नहीं बल्कि विदेशों के भी योग साधक शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। इस दौरान सभी योग साधकों को जहां उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा वहीं उन्हें उत्तराखंड के उत्पादन भी चखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। और मुनि की रेती वर्ल्ड के नक्शे में एक उभरती हुई नगरी के रूप में देखी जा रही है। सूबे की विंटर डेस्टिनेशन औली में वैस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हुई शानदार बर्फबारी पर्यटन कारोबारियों के साथ साथ पर्यटकों के लिए भी खुशियां लेकर आई हैं देर शाम से शीतकालीन पर्यटन स्थली औली में हुई बर्फबारी के कारण बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है सुबह से ही पर्यटक औली की बर्फीली वादियों का दीदार करने औली पहुंच रहे हैं और GMVN औली की चेयर लिफ्ट का लुत्फ उठाने के साथ साथ फन स्कीइंग ओर स्नो ट्रैक का भी आनंद उठा रहे हैं l बर्फबारी के बाद औली से गढ़वाल हिमालय की हिमाच्छादित चोटियों का विहंगम दृश्य देखकर पर्यटक भाव विभोर हो रहे हैं वहीं बारिश ओर बर्फबारी छेत्र के उन्नतशील काश्तकारो के लिए भी वरदान साबित हो रही है l