Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Mar-2026

नौकरी लेने के लिए जनसुनवाई में जहर लेकर पहुंची महिला एमआईसी बैठक में 305 करोड़ का बजट पास 15 अहम प्रस्तावों को हरी झंडी शटर तोड़कर 2 लाख की चोरी CCTV में कैद हुए बदमाश रामेश्वरम धाम में 1008 कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ कलश यात्रा से होगा शुभारंभ 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार स्कूटी समेत माल जब्त छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला जहर लेकर पहुंच गई।महिला ने अपने बेटे को अनुकंपा नियुक्ति दिलाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाने ले जाकर समझाइश दी।बताया जा रहा है कि महिला पिछले 6 वर्षों से नियुक्ति के लिए भटक रही है और पहले भी हंगामा कर चुकी है।प्रशासन के अनुसार मामला फिलहाल विभागीय आयुक्त के पास लंबित है जिसके कारण नियुक्ति प्रक्रिया रुकी हुई है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आयुक्त के निर्णय के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। छिंदवाड़ा नगर निगम की एमआईसी बैठक मंगलवार को महापौर विक्रम सिंह अहके की अध्यक्षता में संपन्न हुई।करीब दो घंटे चली बैठक में वर्ष 2026-27 का 305 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए बाहरी एजेंसी से सर्वे कराने का अहम फैसला लिया गया।बैठक में हाउसिंग बोर्ड भूमि बस टर्मिनल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और टाउनशिप जैसे प्रस्तावों को मंजूरी मिली।इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना पार्कों के नामकरण और प्रतिमा स्थापना से जुड़े प्रस्ताव भी पास हुए।साथ हीजनहित में कचरा शुल्क 1200 से घटाकर 600 करने और विभिन्न वार्डों में विकास कार्य कराने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल हैचंदनगांव में लूट का खुलासा भी नहीं हुआ था कि नागपुर मार्ग स्थित शॉपिंग जोन में बड़ी चोरी हो गई।मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बदमाशों ने पीछे के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।दुकान संचालक कृष्णा हरजानी के अनुसार आरोपी करीब 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।घटना की तस्वीरें CCTV कैमरों में कैद हुई हैं जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।भीड़-भाड़ वाले इलाके में चोरी होने से पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छिंदवाड़ा के सिहोरामाल स्थित श्री रामेश्वरम धाम में चैत्र नवरात्रि पर 1008 कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन 19 से 26 मार्च तक किया जाएगा।कल दोपहर 4:30 बजे धाम से विशाल कलश यात्रा निकालकर महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा।आयोजन में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यज्ञ में आहुतियां अर्पित करेंगे।महायज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और यजमानों का पंजीयन भी जारी है।धार्मिक मान्यता के अनुसार यह महायज्ञ जीवन के कष्टों को दूर कर सुख-समृद्धि प्रदान करता है। छिंदवाड़ा के बिछुआ थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।सागर तिराहा ग्राम उमरिया के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।पुलिस ने मौके से स्कूटी और अन्य सामग्री सहित करीब 56 हजार रुपये का माल जब्त किया।गिरफ्तार आरोपियों में अनिल डोंगरवार (30) और तुलाराम कुड़वेती (50) शामिल हैं।दोनों आरोपी ग्राम सिंगारद्वीप के निवासी हैं और शराब बेचने के लिए बिछुआ जा रहे थे। परासिया क्षेत्र में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मुरम और मिट्टी उत्खनन पर रोक लगाई।चांदामेटा के पास गाजनडोह मार्ग पर दबिश देकर चार खाली ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई।शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।जब्त वाहनों को पुलिस थाने में खड़ा कराया गया है।विभाग ने अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। छिंदवाड़ा में लघु वेतन कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया कर्मचारियों ने कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।संघ अध्यक्ष किशोर सावले ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। छिंदवाड़ा में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।पांच आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने शहर में उनका जुलूस निकाला और उठक-बैठक लगवाई।टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि आरोपियों को समझाइश दी गई है कि दोबारा ऐसी हरकत न करें।पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अशांति फैलाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छिंदवाड़ा में मातृत्व ग्रुप द्वारा होली मिलन और महिला दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं को शाल श्रीफल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि ग्रुप पिछले 8 वर्षों से लगातार समाजसेवा के कार्य कर रहा है।ग्रुप द्वारा बेटियों की शादी मरीजों का इलाज और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कई कार्य किए गए हैं। छिंदवाड़ा में माहेश्वरी समाज द्वारा गणगौर पर्व के अवसर पर महिला मंडल के नेतृत्व में बिंदोरा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अध्यक्ष ऊषा राठी एवं सचिव भारती जाखोटिया की मौजूदगी में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की।गणगौर पर्व पर ईसर-गौरा की पूजा कर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना करती हैं।होली के बाद 16 दिनों तक मनाए जाने वाले इस पर्व में घर-घर भक्ति और उत्सव का माहौल रहता है। छिंदवाड़ा के चौरई क्षेत्र के ग्राम हिवरखेड़ी में हुए हत्याकांड को लेकर ओबीसी महासभा ने कड़ा विरोध जताया है।महासभा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।आरोप है कि घटना को एक्सीडेंट बताकर दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने 139 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि सीमांकन राजस्व अभिलेख दुरुस्ती नामांतरण आवास पट्टा पीएम आवास व किसान सम्मान निधि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कई मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और कुछ को समय-सीमा बैठक में समीक्षा हेतु चिन्हांकित किया। कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल हैचंदनगांव में लूट का खुलासा भी नहीं हुआ था कि नागपुर मार्ग स्थित शॉपिंग जोन में बड़ी चोरी हो गई।मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बदमाशों ने पीछे के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।दुकान संचालक कृष्णा हरजानी के अनुसार आरोपी करीब 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।घटना की तस्वीरें CCTV कैमरों में कैद हुई हैं जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।भीड़-भाड़ वाले इलाके में चोरी होने से पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।