Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
17-Mar-2026

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर श्री बद्री-केदार मंदिर समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा को सुरक्षित सरल और सुगम बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं और बजट में भी आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे जबकि श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को खोले जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने केंद्र से उत्तराखंड में नदियों की सफाई प्रबंधन एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है। जिसमें उन्होंने नदियों के पुनरुद्धार और वैज्ञानिक तकनीकी से सफाई की गंभीर समस्या निवारण हेतु एक विशेष “हिमालयी नदी प्रबंधन पैकेज” पर जोर दिया। उनके द्वारा आज राज्यसभा में विशेष उल्लेख के दौरान उत्तराखंड की नदियों में जमा मलवे की सफाई जल प्रबंधन तथा बाढ़ नियंत्रण की समस्या की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया गया। उन्होंने कहा पिछले कुछ वर्षों में आई दैवीय आपदाओं के कारण अलकनंदा मंदाकिनी भागीरथी और धौलीगंगा जैसी प्रमुख नदियों के तल में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है। गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों द्वारा प्रश्न पूछे जाने को लेकर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष ही सत्ता से सवाल कर रहा है। इस पूरे मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।महेंद्र भट्ट ने कहा कि सदन की अपनी एक प्रक्रिया और गाइडलाइन होती है जिसके तहत सत्ता पक्ष के विधायक भी प्रश्न पूछ सकते हैं। उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा पूछे गए सवाल अपने-अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े होते हैं और सरकार ने उन सवालों के संतोषजनक जवाब भी दिए हैं।भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है इसलिए पूरे सत्र के दौरान केवल आरोप-प्रत्यारोप ही लगाए जा रहे हैं। भारतीय राजनीति में अपनी सादगी दूरदर्शिता और जनसेवा की मिसाल कायम करने वाले हिमालय पुत्र व पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की आज पुण्यतिथि है। एक ऐसा नेता जिसने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया आज पूरा प्रदेश उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है। वहीं राजधानी देहरादून के MDDA कॉम्प्लेक्स में आज पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल राजपुर विधायक खजान दास मेयर सौरभ थपलियाल सहित कार्यकर्ताओं ने हेमवती नंदन बहुगुणा के पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की वही सभी नेताओं ने एकजुट होकर उनके आदर्शों का अनुपालन करने और राजनीति को सेवा भाव की तरह देखने की बात कही l उत्तराखंड की क्षेत्रीय राजनीति में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के 12 से 14 प्रमुख नेताओं समेत सैकड़ों समर्थकों ने उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेतृत्व ने इसे क्षेत्रीय मुद्दों पर बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया। इस दौरान मूल निवासी सशक्त भू-कानून जल-जंगल-जमीन पलायन रोजगार पर्यावरण और सांस्कृतिक अस्मिता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। रूड़की के बिझोली में स्थित बिझोली h p गैस एजेंसी के मालिक परवेज़ आलम के मुताबिक उनकी एजेंसी पर गैस की किसी तरह की कोई किल्लत नही सभी लोगों को बाकायदा बुकिंग के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है l उन्होंने यह भी कहा कि गोदामों में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और हर उपभोक्ता के घर जा कर गैस उपलब्ध कराई जा रही है इसलिए कोई भी उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान ना दे और अपनी बुकिंग ऑन लाईन या फिर वट्सप और मैसेज करके भी करा सकते है इसलिए परेशान ना हो वही सरvकार द्वारा 45 दिनों के ऑप्शन को लेकर भी उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ऑप्शन को धीरे धीरे समाप्त कर दिया जाएगा l