बायपास पर चल रहा था लाखों का जुआ 23 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने निकाला जुलूस गैस सिलेंडर के लिए सुबह से लगी लंबी कतारें ताला तोड़कर घर में घुसे बदमाश लॉकर से लाखों के जेवर और नगदी ले उड़े TET नियमों को लेकर कर्मचारी संघ का विरोध सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार की तैयारी सारोठ जलाशय में अवैध मोटर पंपों पर प्रशासन की कार्रवाई 12 पंप जप्त छिंदवाड़ा के देहात थाना पुलिस ने काराबोह रिंग रोड बायपास पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3 लाख 10 हजार 300 रुपये नगद 23 मोबाइल 5 कार और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में छिंदवाड़ा के दानेश शेख अंबर साहू शहवास खान पंकज कुमरे अनिकेत साहू अभिषेक उर्फ अन्नु यादव अक्षय मालवी तनवीर शाह हीरालाल बाथरे देशराज उर्फ देवा धानुक शेख साजिद और नीरज बुनकर को भी पकड़ा गया है।वही महाराष्ट्र के रतनाकर ताकडे राजू गोहे शेख सिराज गफूर अजय तिवारी आकाश चौहान शुभम तायवडे अंकुश पाटिल गौरव मोण्डे कुनाल बरोडे और अंकुश मोहोट शामिल हैं।जबकि तीन आरोपी राहुल चक्की निर्भय पटेल इमरान खान मौके से फरार हो गए इसके अलावा बैतूल के सुभाष हनोते को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। सिलेंडर न मिलने की वजह से गैस ऐजेंसियों में सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ पहुंच रही है। गैस ऐजेंसियां खुलने से पहले ही ऐजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने वाले ग्राहकों की लम्बी-लम्बी कतारे लग रही है। शुक्रवार को भी नाहर गैस ऐजेंसी के खजरी स्थित गोदाम में सुबह से ही भीड देखने को मिली। सिलेंडर न मिलने पर ऐजेंसी कर्मचारियों को ग्राहकों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। मोहखेड़ थाना क्षेत्र की उमरानाला चौकी अंतर्गत ग्राम देवर्धा में गुरुवार दोपहर सूने घर में चोरी की घटना सामने आई है।अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़ दिया।बदमाश करीब 3 लाख रुपये नकद और लगभग 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार घर मालिक पवन मालवीय अपने परिवार के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान दोपहर करीब ढाई से चार बजे के बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दियापीड़ित ने घटना की शिकायत उमरानाला चौकी में की है मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने शिक्षक भर्ती में TET नियमों को लेकर आपत्ति जताई है। संघ का कहना है कि नियुक्ति के बाद सेवा शर्तों और भर्ती नियमों में बदलाव करना सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों के विपरीत है। इस मामले में संघ ने लोक शिक्षा संचालनालय के निर्णय पर सवाल उठाते हुए पुनर्विचार की मांग की है। संघ का आरोप है कि इस फैसले से प्रदेश के करीब तीन लाख शिक्षकों पर असर पड़ सकता है। इसी को लेकर संघ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रहा है। जिले के मोहखेड़ ब्लॉक स्थित सारोठ जलाशय में अवैध मोटर पंपों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जल निगम की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश में गठित संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 12 अवैध मोटर पंप जप्त किए। बताया गया कि जलाशय से 30 गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है लेकिन सैकड़ों अवैध मोटर पंपों से सिंचाई किए जाने के कारण जलस्तर लगातार कम हो रहा था। चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान छिंदवाड़ा में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के राजाखोह के पास चलती स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। वाहन छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा की ओर जा रहा था तभी गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग फैल गई। स्थिति को भांपते हुए चालक सहित तीनों लोगों ने तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलने पर धर्मटेकड़ी चौकी प्रभारी अविनाश पारधी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। जल जीवन मिशन में बेहतर काम पर सरपंच को दिल्ली में मिला सम्मान छिंदवाड़ा जिले के चौरई विकासखंड के ग्राम घोरावाड़ी के सरपंच अलब सिंह सनोड़िया को दिल्ली में सम्मानित किया गया।विज्ञान भवन में आयोजित जल महोत्सव में उन्हें जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए जल प्रबंधन प्रेरणा सरपंच सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिया गया।सरपंच सनोड़िया को प्रशंसा पत्र मिलने पर कलेक्टर सहित अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी। परासिया में रसोई गैस व पेयजल समस्या को लेकर युवा कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन परासिया में रसोई गैस की कमी और पेयजल की अनियमित आपूर्ति को लेकर विधानसभा युवा कांग्रेस ने विरोध जताया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उत्कृष्ट बाल्मिक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में पांच-पांच दिनों के अंतराल से गैस और पानी की आपूर्ति हो रही है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की। चांद कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का हुआ उद्घाटन छिंदवाड़ा जिले के शासकीय महाविद्यालय चांद में भारतीय शास्त्र परंपरा विषय पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का भव्य उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. आई.पी. त्रिपाठी ने जैव विविधता संरक्षण को सतत जीवन की कुंजी बताया।मुख्य वक्ता प्रो. सुरेंद्र कटारिया ने कहा कि प्राचीन और नवीन ज्ञान का समन्वय ही सतत जीवन का आधार है। प्रो. विनोद कुमार ने भारतीय शास्त्रों को जीवन प्रबंधन का बड़ा खजाना बताते हुए इसके अध्ययन पर जोर दिया। अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई गिट्टी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त पांढुर्णा में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांढुर्णा-बनगांव मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास बिना नंबर का सोनालिका डीआई ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए पाया गया। टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर लिया। जप्त वाहन को पुलिस थाना पांढुर्णा परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर हुई चालानी कार्रवाई छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में 6 मार्च से 12 मार्च 2026 तक सड़क सुरक्षा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 498 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 95 हजार 500 रुपये समन शुल्क वसूला गया। साथ ही 11 प्रकरणों में ई-चालान जारी कर न्यायालयीन कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। योजना कार्यालय के सामने से हटाया अतिक्रमण नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर निगम अमले ने शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।इस दौरान योजना कार्यालय के सामने गन्ना और फुटकर विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई में करीब 10 गुमठियों और हाथ ठेलों को हटाकर मार्ग को खाली कराया गया अतिक्रमण करने वालों को दोबारा कब्जा नहीं करने की सख्त समझाइश भी दी गई। वहीं शिव नगर कॉलोनी से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन शिकायत का भी संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया