Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Mar-2026

एक्सपायरी बीयर पर ग्राहकों का हंगामा कर्मचारियों की दबंगई का वीडियो वायरल कमर्शियल गैस सप्लाई पर रोक एलपीजी रिफिल 25 दिन बाद ब्लैक में बिक रहे गैस सिलेंडर दो नन्हें बच्चों की मां फांसी के फंदे में लटकी मिली मायका पक्ष ने लगाया प्रताडऩा का आरोप बालाघाट के बस स्टैंड स्थित कंपोजिट शराब दुकान में एक्सपायरी डेट की बीयर बेचने का मामला सामने आया है। 11 मार्च की रात ग्राहकों ने जब बीयर की बोतल पर एक्सपायरी डेट देखी तो दुकान पर जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ दुव्र्यवहार किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्सपायरी बीयर बेचने को लेकर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में गैस आपूर्ति व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। शासन के निर्देश के बाद जिले में कमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। गैस की किल्लत के बीच रसोई गैस के सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे है। बालाघाट शहर में करीब 940 रुपये का सिलेंडर 14 सौ से 15 सौ रुपये में बेचा जा रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी आरके ठाकुर ने बताया कि अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर होटल मॉल और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को फिलहाल कमर्शियल गैस उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अब एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुकिंग पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही की जा सकेगी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर २ पम्प हाऊस गली भटेरा चौकी में दो नन्हें बच्चों की मां ने घर में ही कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर मृतिका का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतिका तरूणा पति नवनीत वराड़े (३४) के मायके पक्ष ने उसके पति पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। विद्यांजली अभियान- कनाडा से आए दंपत्ति ने गोद ली शालाओं का किया भ्रमण पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा की पहल पर जिले में चल रहे विद्यांजली अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा शालाओं को गोद लेकर उनके विकास में सहयोग दिया जा रहा है। इसी क्रम में कनाडा से आए लखविंदर सिंह अपने परिवार के साथ लामता क्षेत्र की प्राथमिक शाला हिरमुटोला और टकाबर्रा पहुंचे जिन्हें विद्यांजली कार्यक्रम के तहत गोद लिया गया है। इस दौरान उन्होंने स्कूल की गतिविधियों का अवलोकन किया और बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर मृणाल मीना ने स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में कुपोषण मुक्त अभियान को तेज करने के निर्देश देते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का नियमित वजन लेने और एसएएम श्रेणी के बच्चों को चिन्हित कर उनका उपचार कराने को कहा गया। पोषण ट्रैकर ऐप पर प्रगति धीमी पाए जाने पर खैरलांजी कटंगी और लालबर्रा के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। . लांजी थाना क्षेत्र में उधार के पैसों की वसूली के लिए प्रेमी के साथ मिलकर एक युवक के अपहरण की साजिश रची गई। 11 मार्च की सुबह करीब 9 बजे ग्राम बकरामुंडी के कटंगनाला के पास केशोप्रसाद पिता पवन धामने का अपहरण किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया। विवेचना के दौरान पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिला से अपह्त केशोप्रसाद धामने को मुक्त कराया। वहीं इस मामले में छत्तीसगढ़ राज्य के जितेंद्र साहू योगेश साहू और जितेंद्र की मंगेतर ज्योति बिल्हारे को गिरफ्तार किया है।