Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
12-Mar-2026

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर जबलपुर में दिखाई देने लगा है। रसोई गैस की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं इंडक्शन की बिक्री भी बढ़ रही है। कलेक्टर ने जिले की जनता से अपील की है कि गैस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है और पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। जबलपुर जिले में 35 से अधिक गैस एजेंसियां हैं और अधिकांश जगहों पर गैस की किल्लत देखी जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई जगह ऑनलाइन बुकिंग भी प्रभावित हो रही है। केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दाम बढ़ाने और सामाजिक कार्यक्रमों हेतु कॉमर्शियल सिलेण्डर उपलब्ध कराने में विफल रहने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाली के पास गैस सिलेंडर रखकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 14 मार्च शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उच्च न्यायालय स्तर से लेकर जिला न्यायालय तालुका न्यायालय श्रम न्यायालय कुटुंब न्यायालय और अन्य न्यायालयों में एक साथ किया जाएगा।प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में दीवानी और आपराधिक मामलों सहित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से ट्रैफिक चालान बैंक ऋण बिजली बिल श्रम विवाद जलकर संपत्ति कर तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों को शामिल किया गया है। रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय की मनमानी को लेकर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि विश्व विद्यालय प्रबंधन मनमानी कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है । जबलपुर। शहर के छावनी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर छावनी जन आंदोलन समिति ने छावनी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र के रहवासियों व्यापारियों और किसानों की मूलभूत समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की गई है।