Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
12-Mar-2026

प्रहलाद के साथ शिवराज से मिले सीएम मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। खास बात यह रही कि इस बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल भी उनके साथ मौजूद थे। एमपी के बजट सत्र के दौरान विधानसभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयानों से सीएम और विजयवर्गीय के बीच अंदरूनी मतभेद नजर आए थे। इसके बाद पिछले हफ्ते सीएम डॉ मोहन यादव मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल ने एक ही दिन अलग-अलग समय पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस बार शिवराज सिंह चौहान से सीएम ने मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ मुलाकात की है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी दिल्ली पहुंचे थे लेकिन वे एक निजी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। तीनों दिग्गजों के बीच हुई बैठक के बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि खेती से जुड़े इन मुद्दों पर चर्चा हुई है। रीवा में सिलेंडर 2000 का कालाबाजारी के आरोप प्रदेश में 3 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है। घरेलू सिलेंडर की वेटिंग भी 5 से 7 दिन की हो गई है। ऑयल कंपनियों ने 15% गैस ही उपलब्ध होने की बात कही है जो इमरजेंसी सेवा और घरों के लिए ही उपयोग हो सकेगी। कुछ शहरों के उपभोक्ता सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप लगा रहे हैं। रीवा में गैस एजेंसी के बाद सुबह से कतार में लगे उमेश शुक्ला ने बताया कि दोपहर बाद तक सिलेंडर नहीं मिल पाया। दलाल 900 का सिलेंडर 1700 से लेकर 2000 रुपए तक में सिलेंडर बेच रहे हैं। उपभोक्ता मजबूरी में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं। एमपी में अब दूध बेचने वालों के लिए लाइसेंस जरूरी मध्यप्रदेश में अब डेयरी सहकारी समितियों को छोड़कर सभी दूध उत्पादकों और दूध विक्रेताओं को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। राज्य सरकार ऐसे सभी दुग्ध उत्पादकों और विक्रेताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू करेगी।इसके साथ ही दूध संग्रह परिवहन में उपयोग होने वाले उपकरणों और भंडारण व्यवस्था की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि इससे मिलावटी दूध और दुग्ध उत्पादों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। बारात में नाच रहे दूल्हा-दूल्हन को स्कॉर्पियो ने रौंदा बालाघाट जिले के लांजी इलाके के देवलगांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने दूल्हा-दुल्हन समेत करीब 12 बारातियों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा 12 मार्च को हुआ। संजय पारधी की बारात मिरिया गांव से लौटकर वापस देवलगांव पहुंची थी। दूल्हा-दुल्हन के आगे बाराती नाच-गा रहे थे तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और भीड़ को कुचलते हुए निकल गया। इस टक्कर में दूल्हा संजय और दुल्हन रानू समेत कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। सीजन में पहली बार MP में लू का अलर्ट गर्मी के इस सीजन में पहली बार मध्य प्रदेश में गुरुवार को हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रतलाम धार और नर्मदापुरम में हीट वेव चलने की बात कही है। शुक्रवार को भी इन्हीं जिलों में लू चलेगी। बुधवार को सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री पर पहुंचा। रतलाम सबसे गर्म रहा। भोपाल इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी ने तेवर दिखाए। तेज गर्मी के बीच 14 और 15 मार्च को प्रदेश में बारिश बादल और गरज-चमक वाला मौसम भी रह सकता है। भारत मंडपम में सम्मानित होंगे एमपी की महिलाएं प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में अमृत मित्र के रूप में कार्य कर रही 300 महिलाओं को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली में सम्मानित करेंगे। “अमृत मित्र महोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत देश के सभी राज्यों की सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को सम्मान के लिए बुलाया गया है। सम्मान के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले इन महिलाओं ने गुरुवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे से मुलाकात की। भोपाल में 30-31 मार्च को युवा विधायकों का सम्मेलन भोपाल में 30 और 31 मार्च को राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के युवा विधायक जुटेंगे। भोपाल में विधानसभा के विधान परिषद भवन में युवा विधायक सम्मेलन में तीन राज्यों के युवा विधायक दो दिनों तक संसदीय प्रणाली पर विचार मंथन होगा।