Ice Cream Lovers हो जाए सावधान..Top N Town और Havmor की आइसक्रीम निकली अमानक कुम्हारी मोहल्ला विवाद सकल हिन्दू समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मनरेगा और आवास योजना की प्रगति पर कलेक्टर ने की समीक्षा मस्जिद में रोजा इफ्तार के समय दो पक्षों में विवाद आधा दर्जन घायल नल-जल योजना की जलापूर्ति सुचारू रखें वेस्ट वाटर का भी करें प्रबंधन: कलेक्टर छिंदवाड़ा में मिलावट से मुक्ति अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।जांच रिपोर्ट में Top N Town और Havmor ब्रांड की कुछ फ्लेवर आइसक्रीम अमानक पाई गई हैं।राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट के बाद विभाग ने दोनों कंपनियों को नोटिस जारी किया है।टॉप एन टाउन के मेंगो बटर स्कॉच और वनीला फ्लेवर के नमूने मानक पर खरे नहीं उतरे।वहीं हेवमोर की अल्फोंसो मेंगो फ्लेवर आइसक्रीम भी जांच में अमानक मिली है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा के अनुसार कंपनियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नोटिस दिया गया है। शहर के वार्ड क्रमांक 29 कुम्हारी मोहल्ला में हुए विवाद को लेकर सकल हिन्दू समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 10 मार्च की शाम एक निजी भूमि पर अवैध रूप से मजार निर्माण और पेवर ब्लॉक लगाने का प्रयास किया गया जिसका विरोध करने पर विवाद और मारपीट की स्थिति बनी।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अनीस खान समदानी खान पप्पू और साबिर खान सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार के घर पर पथराव और मारपीट की तथा धार्मिक मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया। समाज का कहना है कि मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई है वहीं क्षेत्र के पार्षद ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि कुम्हारी मोहल्ला में किसी भी प्रकार की अवैध निर्माण नहीं है उनका कहना है कि विवाद का मुख्य कारण अतिक्रमण है बुधवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) मनरेगा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।मनरेगा के तहत मार्च माह तक लेबर बजट का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने और लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। छिंदवाड़ा जिले के पारासिया स्थित पीटीसी कॉलोनी की मस्जिद में मंगलवार शाम रोजा इफ्तार के समय दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और तलवारें चलने लगीं। घटना में करीब आधा दर्जन युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का मुलाहजा कराकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस की नजर बनी हुई है। पांढुर्णा कलेक्टर नीरज वशिष्ठ ने जल आपूर्ति और जल संरक्षण को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नल-जल योजना के अंतर्गत सभी स्थानों पर जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए।साथ ही नलों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के प्रबंधन के लिए गड्ढे खोदकर जल संचय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा ताकि पानी का समुचित उपयोग हो सके।बैठक में कलेक्टर ने विभागों को लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए। छिंदवाड़ा जिला पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में उत्पादक समूहों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के नए और पुराने उत्पादक समूहों के कार्यों व उन्हें जारी की गई राशि की समीक्षा की गई।अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सीएलएफ के माध्यम से जारी राशि तीन दिवस के भीतर संबंधित उत्पादक समूहों को उपलब्ध कराई जाए।साथ ही समूहों को क्षेत्रीय संसाधनों के आधार पर प्रसंस्करण से जुड़े कार्य करने के सुझाव दिए गए जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। जिले के हर्रई स्थित सांदीपनी विद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का विकासखंड स्तरीय समीक्षा सह सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लक्ष्य पूर्ति पर चर्चा की गई।मुख्य अतिथियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।इस दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र और बाल आशीर्वाद योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिले के मोहखेड़ क्षेत्र के ग्राम पालाखेड़ में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक ढाबे और रिहायशी मकान की तलाशी में विदेशी शराब बीयर देशी शराब और कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।आबकारी विभाग ने मौके पर मौजूद व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तामिया के शासकीय महाविद्यालय में महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक Ajay Pandey के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ जिसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।कार्यशाला में पॉक्सो एक्ट साइबर क्राइम बाल विवाह बाल श्रम और मानव तस्करी जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महिला हेल्पलाइन 1090 और डायल 112 जैसी सेवाओं की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम में करीब 450 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छिंदवाड़ा में सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्वर्गीय पं. श्याम स्वरूप शुक्ला की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बालक छात्रावास में आयोजित शिविर में 315 लोगों ने स्वास्थ्य जांच व परामर्श का लाभ लिया।विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां बीपी-शुगर जांच तथा आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान की। छिंदवाड़ा के ग्राम उभेगांव में निर्मित श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय का तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 4 5 और 6 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा महोत्सव में देशभर से गुरुभक्त त्यागी व्रती साधक श्रावक-श्राविकाएं और जिनशासन सेवक शामिल होंगे।आयोजन की तैयारियां समाज द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं। छिंदवाड़ा नगर निगम आयुक्त सी. पी. राय के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान फव्वारा चौक के आसपास से अतिक्रमण हटाकर पार्किंग के लिए स्थान खाली कराया गया और हाथ ठेले न लगाने की समझाइश दी गई।टाउन हॉल व पोस्ट ऑफिस के पास फल-फ्रूट विक्रेताओं के ठेलों को दीवार से लगाकर व्यवस्थित कराया गया।साथ ही नागपुर रोड एकता के पास से भी अतिक्रमण हटाकर क्षेत्र को साफ कराया गया।