Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Mar-2026

अंधे हत्याकांड का खुलासा आरोपी गिरफ्तार विष्णुधाम मंदिर में हनुमान चोला धारण को लेकर विवाद युवक ने जातिगत अपमान का लगाया आरोप महाबोधि महाविहार को मुक्त कराने की मांग 10 मार्च को बालाघाट में बौद्ध अनुयायियों का धरना-प्रदर्शन गढ़ी थाना पुलिस ने ग्राम माना नरघुटोला में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है। रामसिंह सैय्याम की मौत के आरोप में पुलिस ने सुरेश पिता जीवन सिंह सैय्याम को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी कपड़े और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने बताया कि कुलदीप सैय्याम ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि 6 मार्च को वह अपनी माता के साथ रिश्तेदारी में गया था। रात्रि करीब जब वह घर लौटा तो रामसिंह सैय्याम मृत अवस्था में मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी। 7 मार्च को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा कार्यवाही कर शव को बरामद किया। मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने सुरेश सैय्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसने रामसिंह सैय्याम की हत्या करने की बात स्वीकार की। ----------------- भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर स्थित विष्णुधाम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों के बीच विवाद सामने आया है। मानेगांव निवासी निलय सोनवाने सहित अन्य ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है कि मंदिर में हनुमान चोला धारण को लेकर कुछ लोगों ने उसकी जाति को लेकर अपमानित किया पूजा करने से रोका और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में अनिल बिसेन सहित पांच लोगों के नाम बताए गए हैं। वहीं अनिल बिसेन ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह मंदिर समिति के अंदरूनी विवाद का मामला है। पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच की मांग की गई है। ------------------- महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति ने 10 मार्च को धरना-प्रदर्शन और रैली निकालने का ऐलान किया है। सोमवार को त्रिरत्न बौद्ध विहार कोसमी में आयोजित पत्रकार वार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार को मुक्त करने और बीटी एक्ट 1949 को रद्द करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा। बताया गया कि मंगलवार सुबह 10 बजे अंबेडकर चौक में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरना-प्रदर्शन शुरू होगा जिसके बाद शहर में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। सोमवार को पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें पेंशनभोगियों की समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष एएल मोहारे ने बताया कि सरकार ने संगठन की दो प्रमुख मांगों को स्वीकार किया है जिसके लिए आभार व्यक्त किया गया। हालांकि कई महत्वपूर्ण मांगें अभी भी लंबित हैं जिनके समाधान के लिए संगठन प्रयास कर रहा है। बैठक में पेंशन प्रक्रियाओं में आने वाली दिक्कतों और अन्य समस्याओं को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार किया गया। तिरोड़ी थाना में पदस्थ पुलिस आरक्षकों पर ग्रामीणों ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस आरक्षकों पर कार्यवाही की मांग की है। पीडि़त ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे से मुलाकात की। इसके बाद स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा कर घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। पीडि़त निकेश परते सहित अन्य ने बताया कि उनके मामा अशोक पंद्रे 9 फरवरी से लापता हो गए। इस मामले की सूचना 17 फरवरी को तिरोड़ी थाने में दी गई। पुलिस ने 18 फरवरी को थाने में बुलाकर बेरहमी से उनकी पिटाई की पूर्व सांसद मुंजारे ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। तिरोड़ी और कटंगी थाना पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ पा रही है लेकिन भोलेभाले ग्रामीणों को झूठे अपराधों में फंसाने का कार्य कर रही है। उनके साथ बेवजह मारपीट कर रही है। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ग्राम पंचायत कनकी ने राहत के द्वार खोल दिए हैं। सरपंच दुर्गाप्रसाद पगरवार की अनूठी पहल के चलते प्रदेश के दूर-दराज जिलों से आने वाले युवाओं को रुकने और बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। 36वीं बटालियन ग्राउंड कनकी में 23 फरवरी से 14 मार्च तक चलने वाले फिजिकल टेस्ट के लिए छतरपुर टीकमगढ़ हरदा ग्वालियर मुरैना इंदौर दतिया और सागर जैसे जिलों से हजारों अभ्यर्थी पहुँच रहे हैं। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालाघाट जिले में 14 वर्ष आयु की 15 हजार 541 बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 8 मार्च तक 2251 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है और लगभग 15 प्रतिशत उपलब्धि के साथ बालाघाट जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर मृणाल मीना ने सोमवार को टीएल बैठक में एचपीवी टीकाकरण कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विकासखंड कटंगी में 7.4 प्रतिशत लालबर्रा में 8 प्रतिशत बालिकाओं को टीका लगाना बताया गया। वहीं लामता में बहुत कम संख्या में टीकाकरण की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने इस स्थिति पर नाराजगी जाहिर की है। कटंगी लालबर्रा व लामता के बीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने एचपीवी टीकाकरण का लक्ष्य 20 मार्च तक पूर्ण करने के लिए कहा है। एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना परसवाड़ा के अंतर्गत सेक्टर उकवा में महिला एवं बाल विकास अधिकारी के निर्देशानुसार श्रीमती श्रद्धा बागडे की उपस्थिति में शिक्षा की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर माला अर्पण कर पूजा अर्चना की गई उसके पश्चात 8 मार्च को राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की महिलाओं को आमंत्रित किया गया एवं उन्हें सम्मानित किया गया और महिलाओं को खेलकूद के लिए कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया महिलाओं को पुरस्कार भी वितरण किया गया