पनागर में होली को लेकर फ्लैग मार्च 76 लाख की साइबर ठगी में दो और आरोपी गिरफ्तार लखनऊ-कानपुर से पकड़ाए कौशल विकास प्रतियोगिता में जिले की बेटी का कमाल जीता ब्रोंज मेडल जिला प्रशासन की अपील: उत्साह और शांति के साथ मनाएं होली पनागर में होली को लेकर फ्लैग मार्च जबलपुर के पनागर में होली त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला।मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों ने पैदल मार्च कर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलायाअधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 76 लाख की साइबर ठगी में दो और आरोपी गिरफ्तार लखनऊ-कानपुर से पकड़ाए जबलपुर के संजीवनी नगर में 76 लाख की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।लखनऊ और कानपुर से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।ठगों ने खुद को CBI और IB अधिकारी बताकर रिटायर्ड बैंककर्मी को डराया था।पीड़ित ने गिरफ्तारी के भय से आरोपियों के खातों में 76 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। पुलिस अब पूरी रकम की बरामदगी और अन्य खातों की जांच में जुटी है। कौशल विकास प्रतियोगिता में जिले की बेटी का कमाल जीता ब्रोंज मेडल जिले की एक छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर की कौशल विकास प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उसके नवाचार को सराहा गया।छात्रा ने एक विशेष मोबाइल ऐप विकसित किया है जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला।अब जिला प्रशासन उसकी तकनीकी विशेषज्ञता का उपयोग सीएम हेल्पलाइन और अन्य सेवाओं को बेहतर बनाने में करेगा। जिला प्रशासन की अपील: उत्साह और शांति के साथ मनाएं होली जबलपुर जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।कलेक्टर ने अपील की है कि त्योहार को उत्साह उमंग और सकारात्मक वातावरण में मनाया जाए।उन्होंने कहा कि होली हमें पुराने दुख भुलाकर नई शुरुआत की प्रेरणा देती है।साथ ही ठंड की विदाई और मौसम के बदलाव का यह पर्व नई ऊर्जा का प्रतीक है। एक्सीडेंट पीड़ितों को ₹1.5 लाख तक इलाज की सुविधा जबलपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क हादसों को लेकर अहम निर्णय लिया गया।अब किसी भी एक्सीडेंटल केस में घायल व्यक्ति का इलाज डेढ़ लाख रुपये तक किसी भी अस्पताल में कराया जा सकेगा।इसका उद्देश्य गोल्डन ऑवर में बेहतर और त्वरित उपचार सुनिश्चित करना है।प्रशासन ने संबंधितअधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना का तत्काल प्रभाव से पालन किया जाए। विकसित भारत–जी रामजी अधिनियम 2025: ग्रामीण रोजगार और बुनियादी ढांचे में गारंटी भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय विज़न विकसित भारत @ 2047 के परिप्रेक्ष्य में विकसित भारत–गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 (वीबी-जी राम जी) लागू किया गया है। वीबी-जी राम जी (VB- G RAM G) अधिनियम-2025 के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं प्रदत्त कानूनी अधिकारों के संबंध में जबलपुर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत ने बताया कि विकसित भारत-जी रामजी (VB-G RAM G) अधिनियम 2025 ग्रामीण परिवारों के लिए सालाना 100 की जगह 125 दिन का गारंटीकृत रोजगार बेहतर बुनियादी ढांचा समय पर मजदूरी और पारदर्शिता को मजबूत करता है। ग्राम सभाओं को योजना बनाने में सशक्त बनाया गया है जिससे टिकाऊ ग्राम बुनियादी ढांचा विकसित होगा। समय पर भुगतान की गारंटी और देरी होने पर मुआवजे का प्रावधान है। रीयल-टाइम एमआईएस (MIS) डैशबोर्ड जीपीएस (GPS) मॉनिटरिंग और सोशल ऑडिट के जरिए पारदर्शिता बढ़ेगी। जल सुरक्षा आजीविका बुनियादी ढांचा आपदा-सुरक्षा और ग्रामीण कनेक्टिविटी जैसे कार्यों पर जोर दिया गया है।