बालाघाट एंबुलेंस में बेटे को दिया जन्म अधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत नल-जल योजना की टंकी में हुआ सुधार ग्रामीणों को की जा रही पेयजल की आपूर्ति होलिका दहन को लेकर असमंजस्य 4 मार्च को खेला जाएगा रंग-गुलाल एक प्रसूता ने एंबुलेंस में बेटे को जन्म दिया लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। सोमवार को अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। नवजात की हालत नाजूक होने पर उसे जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम माटे अंतर्गत छोटी परसाही निवासी संपतीन पति अशोक पंचतिलक को रविवार की रात्रि प्रसव पीड़ा हुई। जिसे एंबुलेंस की सहायता से प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में भंडेरी गांव के पास प्रसव पीड़ा अधिक होने पर उसने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान एंबुलेंस में कोई विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं था। प्रसूता को अधिक खून बहने लगा। रात्रि करीब एक बजे जब वे जिला चिकित्सालय पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम मिरेगांव की नल-जल योजना का आखिरकार सुधार कार्य कर लिया गया। सुधार कार्य के बाद ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति की जाने लगी है नल-जल योजना के तहत बनाई गई पानी टंकी के सप्लाई पाइप और ओवरफ्लो पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसके कारण गांव में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। ग्रामीणों ने नल-जल योजना से शीघ्र पेयजल की आपूर्ति किए जाने की गुहार प्रशासन से लगाई थी। प्रशासन के निर्देश पर विभाग ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य किया। अब गांव में नियमित रुप से पेयजल की आपूर्ति भी प्रारंभ कर दी गई है। पेयजल की समस्या का निराकरण होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लालबर्रा और बालाघाट विधानसभा क्षेत्र की सियासत में उस समय हलचल मच गई जब भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रसन्न अवधिया ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे पर गंभीर आरोप लगाए। सोमवार शाम लालबर्रा विश्राम गृह में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि विधायक कार्यालय भ्रष्टाचार और अराजकता का केंद्र बन चुका है। अवधिया ने आरोप लगाया कि विधायक के करीबी प्रतिनिधि अबू शाह द्वारा अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है जिससे जनता में रोष है। उन्होंने पूर्व में वायरल हुए ऑडियो का उल्लेख करते हुए निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी के आरोप दोहराए। हालिया विवादित ऑडियो प्रकरण का हवाला देते हुए भाजपा ने नैतिकता के आधार पर विधायक से इस्तीफे की मांग की है। इस वर्ष होली की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च की शाम 5:55 बजे से शुरू होकर 3 मार्च शाम 4:40 बजे तक रहेगी। इस दौरान भद्रा काल 2 मार्च शाम 5:55 बजे से 3 मार्च सुबह 5:32 बजे तक रहेगा जिसमें शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। वहीं 3 मार्च को दोपहर 3:21 बजे से शाम 6:46 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा और सूतक सुबह 6:20 बजे से लागू होगा। इसलिए 3 मार्च को रंग नहीं खेला जाएगा। होलिका दहन 3 मार्च को शाम 6:22 से रात 8:50 बजे के बीच शुभ रहेगा जबकि रंगभरी होली 4 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि सीईओ द्वारा लगातार दुर्व्यवहार और अनावश्यक कार्य दबाव बनाया जा रहा है। इसी के विरोध में 2 मार्च से जनपद पंचायत के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। हड़ताल में जनपद पंचायत सीईओ एडीईओ पीसीओ एपीओ उपयंत्री पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों सहित सभी कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से देर रात तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ली जाती है जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। हड़ताल के चलते पंचायतों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर से सीईओ को तत्काल हटाने की मांग की है। मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।