इजराइल-ईरान की जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भोपाल सहित देश भर के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। खामेनेई के समर्थन में हो रहे प्रदर्शनों पर देवास से बीजेपी सांसद डॉ. महेन्द्र सिंह सोलंकी ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।देवास से बीजेपी सांसद डॉ महेन्द्र सिंह सोलंकी ने फेसबुक पर लिखा- रमजान के पवित्र महीने में अल्लाह का नाम लेना चाहिए कुरुआन शरीफ का पाठ करना चाहिए हुजूर पाक को याद करना चाहिए। ये खामेनेई- खामेनेई क्या लगा रखा है? वो तो गया 72 हूरों के पास।देवास सांसद के पोस्ट पर भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा- ये सांसद महोदय हमेशा बेतुका बयान देते हैं। उन्हें ज्ञान नहीं है कि पूरी दुनिया में गांधी ने अहिंसा के नाम पर ये बता दिया था कि युद्ध अच्छा नहीं हैं। इन्होंने गांधी की किताब नहीं पढ़ी इन्होंने गोडसे की किताब पढ़ी है। आरिफ मसूद ने कहा कि गांधी की विचारधारा से दुनिया प्रभावित हुई है। जब भारत के ऊपर संकट था जब कश्मीर का झगड़ा शुरू हुआ था तो उस समय ईरान हमारे साथ खड़ा था। कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट बैठक सोमवार को बड़वानी जिले के नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम में हुई। भीलटदेव मंदिर की तलहटी पर बने 8 एकड़ के गार्डन को अस्थायी मंत्रालय का स्वरूप दिया गया था। इस विशेष बैठक में करीब 25 मंत्री शामिल हुए हालांकि कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक में किसान कल्याण के लिए 6 विभागों की 16 योजनाओं के लिए 27746 करोड़ रुपए मंजूर किए। भगोरिया मेले में नाबालिग से हत्या आलीराजपुर की सोंडवा पुलिस ने वालपुर के भगोरिया मेले में हुई नाबालिग की हत्या का मामला 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में तीन बालिग और एक नाबालिग सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 27 फरवरी को सोंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम वालपुर में आयोजित भगोरिया मेले के दौरान शाम 4 से 5 बजे के बीच हुई थी। मेले में दो पक्षों के युवकों के बीच धक्का लगने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के अज्ञात युवकों ने तलावद (थाना उदयगढ़) निवासी एक नाबालिग बालक पर लात-घूंसों से हमला किया और धारदार चाकू से उसके पेट पीठ और छाती पर वार किए। अबीर का मतलब वीर नहीं हिजड़ा होता है टीकमगढ़ में सोमवार को पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कहा “हमारी बहन को जिंदा जलाया गया। हम ऐसी होली नहीं मानते। अबीर का मतलब है जो वीर नहीं हिजड़ा होता है। जो बहन-बेटियों की इज्जत लुटवाने का काम करता है वही अबीर लगाता है। असली विरोधी मनुवादी हैं। हमारी बहिन-बेटियों को उनके पंडालों में नहीं जाना चाहिए।” यह बयान आजाद संकल्प यात्रा के दौरान आया। अबीर का मतलब वीर नहीं हिजड़ा होता है समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने छतरपुर जिले में कथित अवैध ग्रेनाइट खनन राजस्व हेराफेरी और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में सरकार से तत्काल जांच कराने की मांग की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इस मामले में खनन करने वाली कंपनी से वसूली के लिए आदेश दिए गए थे इसके बावजूद कंपनी को अफसर बचाने में जुटे हैं। भोपाल में सपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डॉ मनोज यादव ने कहा- इस अवैध ग्रेनाइट खनन राजस्व हेराफेरी और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर ने जनहित याचिका पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और संबंधित विभागों से जवाब तलब किया है। एम्स-पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी…झूठी निकली भोपाल स्थित एम्स और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा ई-मेल सोमवार तड़के करीब 3 बजे दोनों संस्थानों को अलग-अलग भेजा गया। इसमें लिखा था- आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को निकाल लें। अल्लाह हू अकबर। बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचे। लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।