Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-Mar-2026

कुंडीपुरा में कार हादसा आग में जिंदा जले पिता-पुत्र पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने कलेक्टर ने दिए निर्देश 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से 31 गांवों को राहत नाबालिगों से चैटिंग का आरोप हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार सीएनजी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गैरिज के पास खड़ी बोलेरो से टकराई और देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई। हादसे में अमृत सिंह और उनके पुत्र अरुण सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि पास में खड़े तीन अन्य वाहन भी जलकर खाक हो गए। राहत की बात यह रही कि गैरिज के सामने सो रहा एक परिवार सुरक्षित बच गया। कार से रामायण की प्रति सुरक्षित मिलने की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों सीएम हेल्पलाइन और न्यायालयीन मामलों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। गेहूं चना मसूर और सरसों फसल पंजीयन की अंतिम तिथियों का व्यापक प्रचार कर किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया। सीएम हेल्पलाइन में कम ग्रेडिंग वाले विभागों को सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मध्य प्रदेश के कृषक कल्याण वर्ष के तहत अमरवाड़ा क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना को बड़ी मजबूती मिली है। जिले का पहला 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर 33/11 केवी छुई उपकेंद्र में स्थापित किया गया जिससे 18 गांवों को सीधा लाभ होगा। साथ ही विभिन्न उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि से कुल 31 गांवों में लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या दूर हुई है। रबी सीजन से पहले किए गए इस विस्तार से किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सकेगी। पांढुर्णा में नाबालिग युवतियों से मोबाइल पर संपर्क और आपत्तिजनक सामग्री के आरोप में एक युवक के खिलाफ हिंदू संगठनों ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय मरकाम के अनुसार बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को मेडिकल के बाद जेल भेज दिया गया है। पांढुर्णा जिले में सतनूर बॉर्डर स्थित आरटीओ चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी कर हाईवे जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने चेक पोस्ट की अव्यवस्था को दुर्घटना का कारण बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी हरामखाऊ टाइम्स होली का हुआ विमोचन शहर के दशहरा मैदान में ‘हरामखाऊ टाइम्स होली बुलेटिन’ का 39वां विमोचन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य आकर्षण रहे प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुनील पाल जिन्होंने अपने व्यंग्य और चुटीले अंदाज से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। देर रात तक मैदान तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा। इंस्पायर अवार्ड में छिंदवाड़ा अव्वल 256 विद्यार्थियों का चयन छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड–मानक योजना 2025-26 में 256 विद्यार्थियों के चयन के साथ मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। लगातार दूसरे वर्ष प्रदेश में अव्वल रहकर जिले ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। चयनित विद्यार्थियों को अपने नवाचार मॉडल विकसित करने हेतु 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जल संरक्षण स्वच्छ ऊर्जा और तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर तैयार मॉडल को विशेष सराहना मिली। चलती कार से उठा धुआं लोगों में मची अफरा-तफरी शहर के चंदनगांव क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती कार से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोग सकते में आ गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोककर बाहर निकल गया। समय रहते कार खाली कर दी गई जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुरु मात की जन्म शताब्दी पर हुआ गायत्री महायज्ञ गायत्री परिवार की संस्थापिका व संरक्षक भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी के अवसर पर ग्राम लहगडुआ में श्री गायत्री व्रत कथा पंचकुंडी गायत्री महायज्ञ एवं 1008 दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर महायज्ञ में आहुतियां प्रदान कीं।