Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
06-Mar-2026

Balaghat १२ फीट नीचे पुल से गिरी बाईक एक की मौत दो घायल अमर शहीद आशीष शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा अस्मिता कार्यक्रम भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रट्टा में बाईक अनियंत्रित होकर पुल के पिल्लर से टकराकर करीब १२ फीट नीचे गहरी खाई में गिरी। जिससे बाईक में सवार तीन व्यक्तियों में एक की मौत हो गई व अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात करीब १०.३० किसी ग्रामीण ने बाईक को पुल से गिरते देखा। जिसकी सूचना सरपंच उपसरपंच व घायलों के परिजनों को दी। जिससे परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। एम्बुलेंस की मदद से तीनों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने संतलाल पिता इंदल उइके ४६ वर्ष को मृत होना बताया। वहीं घायल पंचमलाल पिता हरिलाल पन्द्रे ४३ वर्ष व अवधेश पिता चरणलाल चौधरी ३० वर्ष को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस लाइन बालाघाट में अमर शहीद आशीष शर्मा मेमोरियल टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन ललित शाक्यवार कलेक्टर मृणाल मीना और पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा शामिल हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित अमर शहीद स्मारक पर शहीद जवान आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहस और बलिदान को नमन किया गया टूर्नामेंट का पहला मैच व्यापारी इलेवन और आईजी इलेवन के बीच खेला गया जिसमें व्यापारी इलेवन ने आईजी इलेवन को 3 रन से हराया यह टूर्नामेंट 17 मार्च तक आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रशासन पुलिस डॉक्टर अधिवक्ता व्यापारी वर्ग और जिले के विभिन्न क्षेत्रों की टीमें भाग ले रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 7 मार्च को अस्मिता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुलना स्टेडियम में आयोजित यह कार्यक्रम खेल से ही है पहचान थीम पर आधारित होगा जिसमें महिलाओं और युवतियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों के लिए प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को माय भारत युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। यह आयोजन महिलाओं की फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएँ बढ़ने की संभावना रहती हैं। अधिकारियों के अनुसार बढ़ता तापमान सूखी पत्तियाँ और मानवीय लापरवाही जंगलों में आग का प्रमुख कारण बन रहे हैं। वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर उकवा सामान्य द्वारा ग्रामीणों को बताया कि कई मामलों में जंगलों में फेंकी गई जलती बीड़ी-सिगरेट या जानबूझकर लगाई गई छोटी आग बड़ी दुर्घटना का रूप ले लेती है। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती है जिससे वन्यजीवों और पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने लालबर्रा में अवैध रूप से रोगियों को भर्ती कर उपचार करने के मामले में शिवशक्ति दवाखाना की संचालक डॉ. उमा बिसेन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डॉ. उमा बिसेन को 7 दिनों के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। डॉक्टर द्वारा क्लीनिक का संचालन बगैर अनुमति के किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि दवाखाना के प्रथम कक्ष में रोगी पंजीयन कक्ष द्वितीय कक्ष में चिकित्सकीय परामर्श कक्ष और तृतीय कक्ष में तीन बिस्तर लगे हुए थे। हालांकि निरीक्षण के समय कोई भी रोगी भर्ती नहीं पाया गया। क्लीनिक में एलोपैथिक दवाइयां भी नहीं मिली। साथ ही क्लीनिक परिसर में किसी भी चिकित्सक की शैक्षणिक योग्यता या पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं पाए गए।