Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
13-Mar-2026

1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आज लाड़ली बहना सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम ने कन्यापूजन भी किया। सीएम ने यहां 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपए की किस्त डाली। साथ ही लगभग 122 करोड़ रुपए की लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से घाटीगांव पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें पहुंच। पारदी दंपती हत्याकांड: पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे सहित 14 बरी बैतूल जिले के मुलताई के पास स्थित चौथिया गांव में वर्ष 2007 में हुए पारदी दंपति हत्याकांड में MP-MLA कोर्ट की विशेष अदालत ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने पूर्व मंत्री और विधायक सुखदेव पांसे और वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार सहित 14 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।यह फैसला घटना के लगभग 19 वर्ष बाद आया है। इस निर्णय से उन सभी आरोपियों को बड़ी राहत मिली है जिन्हें पिछले 19 वर्षों से लगातार भोपाल स्थित कोर्ट में पेशी पर जाना पड़ रहा था। फैसले को लेकर बैतूल जिले में लंबे समय से राजनीतिक सरगर्मी बनी हुई थी। स्पेशल 26 जैसी डकैती...आधा किलो सोना ले गए धार जिले के बाग में शुक्रवार को फिल्म स्पेशल 26 जैसी वारदात सामने आई है। यहां के ब्राह्मण मोहल्ले में 5 बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया और एक ठेकेदार के घर में घुसकर 50 तोला सोना (500 ग्राम) चार लाख रुपए नकद और तीन मोबाइल फोन ले गए। भागते समय बदमाशों ने ठेकेदार और उनकी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया था। ठेकेदार राजकुमार मालवी के मुताबिक वारदात सुबह करीब 10 बजे की है। बदमाशों ने खुद को आयकर अधिकारी बताया। कहा- आपके पास ब्लैक मनी होने की शिकायत मिली है। इसकी जांच करना है। इसके बाद वे घर की तलाशी लेने लगे। जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा अब 77662 मिलेंगे प्रदेश सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में काम करने वाले जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आदेश जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के निर्देश के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने यह संशोधन जारी किया है जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा। सरकार ने कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की है। जूनियर डॉक्टरों को अब ₹77662 मिलेंगे जबकि सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का स्टाइपेंड ₹90803 तय किया गया है। हड़ताल के चार दिन बाद आदेश जारी किया गया है। सिलेंडर बुकिंग ठप...एजेंसियों के बाहर कतारें मध्य प्रदेश में LPG सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग बंद सी है। सर्वर डाउन है इसलिए लोग बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। वेटिंग 7 से 8 दिन तक पहुंच गई है। भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर समेत प्रदेशभर में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाद सुबह से लोगों की भीड़ लगी हुई है। कुछ शहरों से सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप भी लगे हैं। TET नियम पर राज्य कर्मचारी संघ ने उठाई आवाज देवास में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) नियमों को लेकर प्रदेश में विवाद खड़ा हो गया है। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। संघ का कहना है कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जारी एक पत्र के कारण प्रदेश के लाखों शिक्षकों में असमंजस और आक्रोश की स्थिति बन गई है। यह पत्र विशेष रूप से उन शिक्षकों को प्रभावित कर रहा है जो लंबे समय से सेवा में कार्यरत हैं। प्राइवेट ट्यूबवेल खनन पर रोक भोपाल जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे जिले में निजी ट्यूबवेल और बोरवेल खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह आदेश कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह ने शुक्रवार को जारी किए जो तुरंत लागू हो गए हैं। आदेश के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज होने के साथ दो साल तक की सजा का प्रावधान है।