Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
13-Mar-2026

**बहेला पुलिस ने 12 साल से फरार वारंटी को दिल्ली से किया गिरफ्तार** डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके में मौत विधायक मधु भगत के नेतृत्व में कोसमी में होली मिलन समारोह सम्पन्न बहेला थाना क्षेत्र में लूट हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट के मामले में करीब 12 वर्षों से फरार चल रहे शातिर वारंटी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग राज्यों में नाम और धर्म बदलकर रह रहा था लांजी एसडीओपी आईपीएस ओमप्रकाश ने 13 मार्च को पत्रकारों को बताया कि आरोपी अनिल पिता धनराज डहारे निवासी डोगरगांव थाना बहेला है। वर्ष 2011 में उसके खिलाफ नकली बंदूक दिखाकर मोबाइल और नगदी लूटने का मामला दर्ज हुआ था न्यायालय ने धारा 307 सहित एससी/एसटी एक्ट में उसे 7 वर्ष की सजा सुनाई थी। जमानत मिलने के बाद 2015 में वह अदालत में पेशी पर नहीं पहुंचा और फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। जिले के ग्रामीण थाना नवेगांव अंतर्गत ठाकुरटोला व मगरदर्रा के बीच तेज गति से आ रहे डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर मृतक उमेश पिता दीपचंद बोपचे ३२ वर्ष निवासी ग्राम नरसिंगा थाना लामता का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। बताया गया कि मृतक अपने गांव से भरवेली किसी रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बाईक से आ रहा था। जिसे रास्ते में ठाकुरटोला व मगरदर्रा के बीच किसी अज्ञात डम्पर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार दी। जिससे उमेश के सिर में गंभीर चोट आने पर उसकी मौत हो गई। उमेश बिजली विभाग में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत था। जिसकी पत्नि व दो बच्चे है। होली के पावन पर्व के अवसर पर परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आपसी प्रेम भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोसमी (बालाघाट) स्थित शुभारंभ मैरिज लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परसवाड़ा क्षेत्र के विधायक मधु भगत के नेतृत्व में किया गया जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कांग्रेस पदाधिकारी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पत्रकार एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह में विधायक मधु भगत ने अपने प्रिय कार्यकर्ताओं समर्थकों और क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर होली के पावन पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई जहां उपस्थित लोगों ने आपसी मेल-मिलाप के साथ उत्सव का आनंद लिया। जातिगत जनगणना कराने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा व भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा ६ मार्च से राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसके द्वितीय चरण में १३ मार्च को शहर मुख्यालय के आम्बेडकर चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मांगों पर अमल नहीं करने पर विरोध जताया गया। संगठन द्वारा अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर सरकार अमल नहीं करती तो तीसरे चरण में २३ अप्रैल को भारत बंद करने की चेतावनी दी है। इस दौरान राष्ट्रव्यापी रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिले की बिरसा तहसील में अवैध रूप से संचालित भव्या पैथोलॉजी लैब और एडवांस पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्थायी रूप से सील कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप के निर्देश पर की गई। निरीक्षण के दौरान लैब में आवश्यक दस्तावेज और पंजीयन प्रमाण नहीं मिले वहीं बायो-मेडिकल वेस्ट को खुले में जलाने का मामला भी सामने आया। प्रशासन ने लैब संचालक ढालसिंह चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।