Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Feb-2026

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा में गुरुवार रात उस वक्त तनाव फैल गयाजब आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में आरती और पास की मस्जिद में अजान एक साथ होने लगी।दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।उपद्रवियों ने जो हाथ में आया उससे हमला किया।सूचना मिलते ही डीआईजी अतुल सिंह कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे।एक दर्जन से ज्यादा थानों का पुलिस बल तैनात किया गया।पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।फिलहाल इलाके में शांति है लेकिन हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जबलपुर में सामने आए एक कथित फ्रॉड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिलने के बाद एक जांच समिति गठित की गई जिसने शिकायतकर्ता हेमलता सहित संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी के तथ्य पाए जाने पर मदन महल थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह मामला सुमित जैन के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि अब मामले की गहन जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले मिले महिला हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि मुख्य आरोपी ‘हरिया’ की गिरफ्तारी के बाद अब दूसरे आरोपी मोनू उर्फ महेश गौड़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। जबलपुर में IDBI बैंक ने अपनी CSR गतिविधि के तहत जिला अस्पताल को करीब 5 लाख रुपये से अधिक की आवश्यक चिकित्सा सामग्री प्रदान की।बैंक द्वारा 10 स्ट्रेचर एक ईसीजी मशीन व्हीलचेयर और एक वॉटर कूलर दान किया गया।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इन संसाधनों की लंबे समय से जरूरत थी जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा भी मौजूद रहे और बैंक का आभार व्यक्त किया गया। शहर में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मीडिया से बातचीत में पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि थाने का घेराव नहीं किया गया था बल्कि संबंधित पक्ष द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं की जांच की जाएगी।