Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
17-Feb-2026

बार कौंसिल ऑफ़ उत्तराखंड के 23 निर्वाचित पदों के लिए आज मतदान किया जा रहा है। 23 पदों के लिए कुल 104 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। सुबह 10:00 बजे से ही लगातार वोटिंग की प्रक्रिया जारी है अधिवक्ता लगातार बूथों की ओर मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। वोटिंग के दौरान बड़ी संख्या में मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। बार एसोसिएशन देहरादून में भी लगातार अधिवक्ता अपने प्रत्याशी को चुनने के लिए मत बूथों की ओर मतदान करने पहुंच रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के व्यापक प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि राज्य में एक सुनियोजित अभियान के तहत मंडल बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य पार्टी की रीति-नीति कार्यपद्धति और वैचारिक प्रतिबद्धता को जमीनी स्तर तक सुदृढ़ करना है ताकि कार्यकर्ता समाज जीवन में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यशाला के बाद अब जिलों और मंडलों में भी इसी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं अनुभवी पदाधिकारियों और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे अनुभव वाले नेता कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली विचारधारा और जनसेवा के मूल मंत्र से अवगत कराएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जहां पूरे देश में विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं उसी क्रम में आज जसपुर विधानसभा क्षेत्र में भी विराट हिंदू महासम्मेलन कार्यक्रम काव्य बैंक दल में आयोजित किया जा रहा जिसमें मुख्य प्रवक्ता व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले हिंदू ब्रांड विश्व हिन्दू परिषद केंद्रीय प्रचारक साध्वी प्राची भाजपा उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान के निवास स्थान पर पहुंची जहां हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया वही मीडिया से रूबरू होते हुए साध्वी प्राची ने क्या कहा आपको सुनाते हैं। 9 मार्च से उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र संभावित है। इस बार के बजट को लेकर राज्य सरकार जनता से भी संवाद कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 7 फरवरी को खटीमा में जनता के साथ बजट को लेकर संवाद किया था। जिसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में बजट का अगला संवाद पौड़ी जनपद में किया जाना है। बजट संवाद कार्यक्रम में सभी सेक्टर के लोगों और एक्सपर्ट को बुलाया गया है। आम जनता से राय और सुझाव लेकर सरकार आगामी बजट तैयार करेगी l जनवरी से फरवरी 2026 तक मनाए गए सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न आयु वर्गों और वर्गों को जोड़ते हुए कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान या दंडात्मक कार्रवाई तक सीमित न रहकर दुर्घटनाओं की रोकथाम और नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि इस दौरान ड्राइवरों कंडक्टरों स्कूल और कॉलेज के छात्रों सहित आम नागरिकों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें एक विशेष कार्निवल भी शामिल था अभियान का मुख्य फोकस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। रुड़की स्थित COER यूनिवर्सिटी में द्वितीय दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान कीं राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया और कहा कि आज का युवा जागरूक होकर देश को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की सराहना की और कहा कि विद्यार्थियों को 44 लाख रुपये तक के पैकेज मिलना संस्थान की गुणवत्ता और उद्योगोन्मुख शिक्षा का प्रमाण है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एन.के. गोयल चेयरमैन जे.सी. जैन व श्रेयांश जैन सहित विश्वविद्यालय परिवार मौजूद रहा। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अब नई पहल की तैयारी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को खेलों को समर्पित स्पोर्ट्स स्कूल खोलने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि छोटी उम्र से ही बच्चों को प्रोफेशनल प्रशिक्षण मिल सके। इसके साथ ही “एक जनपद एक खेल” योजना को आगे बढ़ाने और फिट उत्तराखंड ऐप के जरिए खिलाड़ियों को ऑनलाइन कोचिंग देने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है। राजधानी देहरादून में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने के लिए नई सोच के साथ काम करना होगा।