Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
20-Feb-2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बहुप्रतीक्षित बोर्ड परीक्षाएं आज से प्रदेशभर में शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन ही विभिन्न केंद्रों में छात्र-छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए मंडल और जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं की सघन जांच की गई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामग्री को पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया है। कई केंद्रों में मेटल डिटेक्टर के माध्यम से भी जांच की गई ताकि किसी भी प्रकार की नकल की संभावना को रोका जा सके। विद्युत नियामक आयोग में चल रही जनसुनवाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दी और चार बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की। अब जब छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग में जनसुनवाई हो रही है तो इससे साफ है कि सरकार फिर से बिजली बिल बढ़ाने की तैयारी में है।बैज ने कहा कि केंद्र सरकार ने सेस में कमी की है इसके बावजूद राज्य सरकार का फोकस जनता को राहत देने के बजाय बिजली दर बढ़ाने पर है। राज्यसभा सीट को लेकर चल रही अटकलों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने स्पष्ट किया है कि राज्यसभा में कौन जाएगा इसका फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि बस्तर से सरगुजा तक कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ रही है और मौजूदा सरकार बैकफुट पर है। बैज ने कहा कि किसे नॉमिनेट करना है यह पार्टी का अधिकार है। यदि उनसे सलाह मांगी जाएगी तो वे जरूर अपनी राय देंगे। SIR की फाइनल लिस्ट कल जारी होने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में काफी गड़बड़ी हुई है और चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया जा रहा है। बैज का आरोप है कि बीजेपी के कार्यकर्ता नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब देखना यह है कि भारत निर्वाचन आयोग इस मामले में कितनी निष्पक्षता दिखाता है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने पांच साल में राम वन गमन पथ का निर्माण किया लेकिन उसमें धांधली हुई। मूर्ति की आकृति भी ऐसी बनाई गई जो परिहास का कारण बनी। मिश्रा ने कहा कि राज्य के संस्कृति विभाग ने उसे बदलकर नई मूर्ति स्थापित करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि रामलला सबके दिल में हैं लेकिन कांग्रेस के नेताओं को यदि शंका है तो वे अयोध्या जाकर दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुए और अब राज्यसभा चुनाव को देखते हुए “राम-राम” कर रहे हैं। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस केवल स्वार्थ की राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में पंचायत से लेकर सांसद चुनाव तक कांग्रेस कमजोर नजर आई है। मिश्रा ने कहा कि अमरजीत भगत पद के लालच में बयानबाजी कर रहे हैं और अंबिकापुर में कांग्रेस को कमजोर बता रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भगत मंत्री थे तब भी अंबिकापुर में कांग्रेस कमजोर क्यों रही? भाजपा विधायक ने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और यही कारण है कि पार्टी लगातार कमजोर हो रही है।