जबलपुर के नर्मदा रोड स्थित जॉनसन प्राइवेट स्कूल में फीस बकाया होने के कारण 10वीं की एक आदिवासी छात्रा को अंग्रेजी का बोर्ड पेपर देने से रोक दिया गया।छात्रा ने कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए परीक्षा में बैठने की गुहार लगाई लेकिन प्रबंधन ने पूरी फीस जमा करने की शर्त रख दी।परीक्षा से वंचित होने पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। गोरा बाजार क्षेत्र में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आकस्मिक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।मजिस्ट्रेट किशन देव सिंह की मौजूदगी में चलित न्यायालय वाहन से मौके पर ही कार्रवाई की गई।पुलिस अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नियम तोड़ने वालों पर तुरंत चालानी कार्रवाई की गई। माढोताल थाना क्षेत्र में 9 फरवरी को महिला से 5 तोला सोने का रानी हार लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रिंस हल्दकार (21) निवासी न्यू कंचनपुर अधारताल और तनिष्क कोरी (20) निवासी कंचनपुर अधारताल हैं। दोनों ने मिलकर बजरंग नगर कटंगी बायपास के पास वारदात को अंजाम दिया था। जबलपुर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ जिला अस्पताल के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा को प्रतीकात्मक रूप से नकली नोट और सोने के सिक्के भेंट कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने बरेला और डिंडोरी की घटनाओं का हवाला देते हुए विभाग की लापरवाही पर रोष जताया। पनागर थाना क्षेत्र स्थित फीनिक्स पोल्ट्री फॉर्म में काम करने वाली महिला ने सुपरवाइजर कैलाश सिंह पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की जिसके बाद वह किसी तरह वहां से बचकर निकली। महिला ने अन्य कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर विनीता कुसुरिया ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर निवासी युवक सुमित की मंडला के टिकरिया क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक सुमित की पत्नी जमुना और उसके प्रेमी सूर्यकांत ने मिलकर साजिश रचते हुए मधुबन ढाबे के पास हमला किया। प्रेमी ने बल्ले से वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। जांच के दौरान पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।