जबलपुर में स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) की छठी बटालियन से जुड़ा ट्रैवलिंग अलाउंस (TA) घोटाला अब और बड़ा हो गया है। पहले करीब 2 करोड़ रुपए का बताया जा रहा यह घोटाला बढ़कर लगभग 3 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। मामले में रांझी थाना पुलिस ने मंगलवार को यहां पदस्थ एएसआई मृत आरक्षक समेत कुल 15 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318-4 338 336-3 340-2 316-5 और 61-2 के तहत केस दर्ज किया है। घोटाले का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड बताए जा रहे एलडीसी बाबू सत्यम शर्मा लंबे समय से फरार है। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच और थाना बरगी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नंदन बस से गांजा तस्करी कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6 किलो 686 ग्राम अवैध गांजा जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 34 हजार रुपए बताई जा रही है जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार 2 फरवरी 2026 को क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि नंदन बस में सवार 3-4 युवक चाकू लेकर सिवनी से जबलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना में आरोपियों का हुलिया भी बताया गया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच और बरगी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बरगी बायपास स्थित नंदकेश्वर ढाबा एनएच-34 पर घेराबंदी की।विभाग के अधिकारी शिक्षक और विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कुंडम थाना क्षेत्र में 30 जनवरी से लापता किसान का शव बुधवार सुबह बदुआ डैम से बरामद किया गया। शव कंबल में लिपटा और जीआई तार से बंधा हुआ था जिससे पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ग्राम खोरा निवासी कपिल टैंभारे के रूप में हुई है। वह 30 जनवरी की दोपहर खेत में फसल पर दवा डालने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। गढ़ा थानांतर्गत छुईखदान इलाके में गत देर रात हत्या के एक पुराने मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए कुख्यात बदमाश शिब्बू खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरेआम फायरिंग कर दी। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका फुटेज अब पुलिस के हाथ लग चुका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिब्बू खान ने इलाके में रंगदारी मांगते हुए हफ्ता देने का दबाव बनाया था। जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो उसने कट्टे से फायरिंग कर दी। शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर में निर्मित सुंदर एवं मनोहारी श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय के निमित्त आयोजित विविध अनुष्ठानों की श्रृंखला में आज भव्य धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समवशरण मंडप जैन सिद्धांतों की गूंज से भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। जिनशासन सेवक दीपक राज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक धर्म सभा में सम्मेद शिखर जी में विराजमान आचार्यों दिगंबर मुनिराजों श्वेतांबर साधुगण आर्यिका माता जी बाल ब्रह्मचारी बसंत महाराज एवं बाल ब्रह्मचारी सुमत प्रकाश जैन सहित बड़ी संख्या में जिनशासन सेवकों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सभा को संबोधित करते हुए साधु-संतों ने अपने व्याख्यानों में सकल जैन समाज को आत्मसंयम अहिंसा और मोक्ष मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा “भगवान बनने की कला” पर प्रकाश डाला। उनके प्रवचनों से श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक चेतना और धर्म के प्रति समर्पण का भाव और अधिक प्रबल हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेश जैन ने किया जबकि आभार प्रदर्शन ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष पहलाद किशोर जैन द्वारा किया गया। धर्म सभा के समापन पर सकल जैन समाज ने एकता के सूत्र में बंधकर मिल-जुलकर जिनशासन की प्रभावना और सेवा के संकल्प को दोहराया।