उत्तरकाशी में भारत-चीन सीमा के पास 1962 से वीरान पड़े नेलांग और जादुंग गांवों को वाइब्रेंट विलेज के तहत फिर से बसाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। पर्यटन विकास बोर्ड और प्रशासन इन गांवों को मुख्य रूप से एक आकर्षक पर्यटन स्थल वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने योजना बनाई जा रही है। जहाँ होमस्टे के जरिए स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। नेलांग-जादुंग पुनर्विकास परियोजना के मुख्य बिंदु सीमावर्ती क्षेत्रों में रिवर्स माइग्रेशन (गांवों की वापसी) को बढ़ावा देना सीमा सुरक्षा को मजबूत करना और पर्यटन को बढ़ाना। पहले चरण में जादुंग गांव में 6 पुराने और जर्जर घरों का पुराने पैटन पर जीर्णोद्धार किया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत जादुंग गांव में 14 होम स्टे पर काम चल रही है माननीय मुख्यमंत्री इस ओर विशेष ध्यान दे रहे है। 1962 में नेलांग जादुंग गांव खाली करा दिया थी उनको रिवर्स किया जा रहा है। अभी तक छः होम स्टे बनकर तैयार हो गए है। 8 होम स्टे शीतकाल के बाद काम तेजी लाई जाएगी। प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता न केवल चुनाव व संगठन संरचना के लिए बल्कि कार्यकर्ता किस प्रकार से भाजपा के आचार विचार को धारण कर सामाज में कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके उसके लिए भाजपा समय समय पर बैठक और कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी करती है l उन्होने बताया इस क्रम में राष्ट्रीय कार्यलय दिल्ली में आगामी 5 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रशिक्षण विभाग की बैठक का आयोजन होना तय किया गया है जिसमे देशभर से भाजपा के राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं की समिति गठित कर बैठक को रूप दिया जायेगा l संगठन महामंत्री ने बताया की उत्तराखंड से भी 6 कार्यकर्ताओं की एक समिति बना ली गयी है जो भाजपा के राष्ट्रीय कार्यलय में बैठक में सम्मिलित होंगे जिसके बाद वहां से मार्गदर्शन प्राप्त कर हर कार्यकर्ता को उसी तर्ज पर प्रशिक्षित कर सक्षम बनाने का प्रयास किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालसी क्षेत्र अंतर्गत क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हिमाचल परिवहन निगम की बस दुर्घटना में घायल हुए हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के यात्रियों का राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम हाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर तथा चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकीय टीम को सभी घायलों को सर्वोत्तम एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन और पुलिस तंत्र को सख्त संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि आम जनता को न्याय और मदद के लिए कहीं भटकना न पड़े यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि चाहे थाना हो चौकी हो या कोई भी सरकारी कार्यालय हर जगह फरियादियों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही या लेटलतीफी बर्दाश्त न की जाए।मुख्यमंत्री ने जमीनों से जुड़े विवादों को लेकर भी बड़ा निर्देश दिया है। ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए एक माह के भीतर एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम धामी का यह बयान विपक्ष के लिए भी एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। 16 फरवरी को प्रस्तावित राज्यपाल आवास घेराव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि केवल रुड़की से ही करीब 5 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यपाल आवास घेराव में शिरकत करेंगे। प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हर जिले में हत्या डकैतीचेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं जिनमें भाजपा से जुड़े नेताओं की संलिप्तता सामने आना बेहद चिंताजनक है। केंद्र सरकार के बजट पर हमला बोलते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि यह बजट आम आदमी की कमर तोड़ने वाला है। महंगाई चरम पर है और जनता त्रस्त है लेकिन सरकार को आम लोगों की कोई चिंता नहीं है। अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में ही परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन सरकार उस समय सोती रही। अब जब एक महिला द्वारा ऑडियो वायरल किए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता है तब मुख्यमंत्री को मजबूरन सीबीआई जांच की घोषणा करनी पड़ती है किच्छा के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं पर अमल शुरू हो गया है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि किच्छा में दो महत्वपूर्ण कार्यों के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इसमें पुरानी टैक्सी स्टैंड पर विभाजन विभीषिका सेनानियों के स्मारक और पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा की स्थापना शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए कहा कि इससे किच्छा की ऐतिहासिक और सामाजिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।